RADA
अपराध
Trending

होटल में युवक ने मां और चार बहनों की हत्या की

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के नाका थाना क्षेत्र के एक होटल में एक युवक ने आज सुबह अपनी मां और चार बहनों की हत्या कर दी। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी जांच टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस उपायुक्त (मध्य) ने बताया कि आगरा जनपद के रहने वाले अरशद ने होटल शरणजीत में अपनी मां अस्मा, बहनों (09),आलिया (19), अल्शिया (19 ), अक्सा ( 16) और रहमीन (18) की हत्या कर दी है।उन्होंने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के साथ स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रिया प्रारंभ की। फील्ड यूनिट ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए। विस्तृत जांच की जा रही है। आरोपित ने किसी धारदार हथियार से मां और बहनों की कलाई और गर्दन को रेता है। आरोपित पुलिस हिरासत में है। प्रारंभिक पूछताछ में उसने हत्या करने का कारण पारिवारिक कलह बताया है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका