RADA
अपराध
Trending

टहलने निकले युवक की चाकू से वार कर हत्या

रायपुर । रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में आज सुबह  एक युवक की निर्दयतापूर्वक चाकू से वार कर हत्या कर दी गई। तेलीबांधा पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान अंबिकापुर निवासी ईश्वर राजवाड़े के रूप में हुई है, जो अंबिकापुर कलेक्ट्रेट में ड्राइवर के पद पर कार्यरत था। वह एक अधिकारी को शासकीय कार्य से रायपुर लेकर आया था। सोमवार तड़के सुबह करीब 4 बजे ईश्वर राजवाड़े मरीन ड्राइव टहलने गया, इस दौरान तीन अज्ञात बाइक सवार लुटेरों ने उसे घेर लिया और मोबाइल लूटने की कोशिश की। जिसके बाद आरोपियाें और ईश्वर के बीच विवाद हो गया। इसी दौरान आरोपियाें ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे ईश्वर की मौके पर ही मौत हो गई। तीनों अज्ञात बाइक सवार मौके से फरार हो गए है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर जांच में जुट गई है। अज्ञात आरोपियाें की तलाश के लिए सी सी टी व्ही कैमरे की भी मदद ली जा रही है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका