RADA
पंजाब
Trending

पंजाब के होशियारपुर में युवक पर हमला, मौत

पंजाब । पंजाब के होशियारपुर में युवक की हत्या कर दी गई। होशियारपुर के गढ़शंकर नंगल रोड पर पहाड़ी के बीच 20 वर्षीय युवक को गोलियां मारकर मौत के घाट उतार दिया। घटना को बाइक सवार तीन हमलावरों ने अंजाम दिया है। गोलियां चलाने के बाद आरोपी मौके से फरार है। मृतक की पहचान गांव सीहवां निवासी आर्यन के तौर पर हुई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक मृतक आर्यन अड्डा झूंगियां में एक दुकान में काम करता था। गांव कोकोवाल निवासी नवीन कुमार उर्फ नवी और आर्यन बुधवार को लुधियाना दुकान का सामान लेने गए थे। रात करीब 11.30 बजे सामान खरीद कर लौट रहे थे। लौटते समय दोनों शाहपुर कोट के बीच पहाड़ी में रुके थे तो गढ़शंकर की तरफ से बाइक पर आए तीन युवकों ने आर्यन पर गोलियां चला दी। आर्यन के सिर व छाती में गोलियों लगने से उसकी मौत हो गई।
मौके पर डीएसपी गढ़शंकर जसप्रीत सिंह व एएसआई रछपाल सिंह घटनास्थल पहुंचे और आर्यन का शव कब्जे में लेकर घटनास्थल का जायजा लिया। आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका