RADA
उत्तरप्रदेश
Trending

Accident Breaking : महाकुंभ से लौट रही बोलेरो को ट्रेलर ने मारी टक्कर, छत्तीसगढ़ के 4 श्रद्धालुओं की माैत, 7 घायल

उत्तर प्रदेश / रायपुर । उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में भीषण सड़क हादसा हो गया। प्रयागराज महाकुंभ से स्नान कर लौट रहे छत्तीसगढ़ के श्रद्धालु हादसे का शिकार हो गए। शनिवार  की देर रात  बोलेरो कार और ट्रेलर की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। वहीं 7 गंभीर रूप से घायल हैं।  सूचना पर पुलिस पहुंची जहां सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी में भर्ती कराया। हादसा बभनी के दरनखाड़ के पास हुआ है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


प्राप्त जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ के श्रद्धालु प्रयागराज महाकुंभ आए थे। संगम स्नान के बाद श्रद्धालु बोलेरो कार में सवार वापस रायपुर लौट रहे थे। शनिवार देर रात बभनी के दरनखाड़ के पास बोलेरो की सामने से आ रहे ट्रेलर से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी में भर्ती कराया। डॉक्टर ने जांच के बाद लक्ष्मीबाई (30), अनिल प्रधान (37), ठाकुर राम यादव (58) और रूक्मणी यादव (56) को मृत घोषित कर दिया।
वहीं बाेलेराे सवार रामकुमार यादव (33), दीलीप देवी (58), अभिषेक यादव (6), अहान यादव (4), योगी लाल (36), हर्षित यादव (ढाई वर्ष) और सुरेन्द्री देवी (32) घायल हैं। सभी को डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। शुरुआती जांच में पता चला है कि तेज रफ्तार के कारण हादसा हुआ। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

 

 

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका