
रायपुर । रायपुर के कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने साेमवार काे 130 पाैवा अवैधा शराब के साथ एक आराेपी काे गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस ने आराेपी के खािलाफ आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक साेमवार काे एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि कोतवाली क्षेत्रांतर्गत नेहरू नगर स्थित सुलभ के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहा है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मुखबीर द्वारा बताये उक्त स्थान पर जाकर व्यक्ति की पतासाजी करते हुए व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। टीम के सदस्यों द्वारा पूछताछ करने पर व्यक्ति ने अपना नाम करन बघेल निवासी नेहरू नगर कोतवाली रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखें बोरी की तलाशी लेने पर बोरी में अंग्रेजी एवं देशी शराब रखा होना पाये जाने से टीम के सदस्यों द्वारा शराब रखने/बिक्री करने के संबंध में वैध दस्तोवज की मांग करने पर उसके द्वारा किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत न कर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था।
जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी करन बघेल को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रूप से रखें 80 पौवा गोवा अंग्रेजी शराब तथा 50 पौवा देशी शराब कुल 130 पौवा शराब एवं बिक्री रकम जुमला कीमती लगभग 16,500/- रूपये को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 266/24 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।
गिरफ्तार आरोपी- करन बघेल पिता स्व. गोपाल बघेल उम्र 38 साल निवासी काली मंदिर ढ़लान के नीचे नेहरू नगर थाना कोतवाली रायपुर।
कार्यवाही में निरीक्षक सुधांशु बघेल थाना प्रभारी कोतवाली, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक परेश पाण्डेय, उनि. मुकेश सोरी, सउनि. संतोष सिंह, प्र.आर. पुष्पराज परिहार, आर. राजकुमार देवांगन एवं विक्रम वर्मा तथा कोतवाली से प्र.आर. सुरेश यादव की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

