लाइफ स्टाइल
Trending

पर्याप्त नींद शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए अति आवश्यक, जाने अनिद्रा से बचने कैसा हो आहार 

पर्याप्त नींद शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए अति आवश्यक है. जब हम अच्छी नींद लेते है तो खुद को ज़्यादा ऊर्जा से भरा एवं सजग महसूस करते हैं,
अनुसंधान से ये पता चला है कि पर्याप्त नींद लेने से हमारे शरीर में जो हार्मोन बनते है हमारी याददाश्त को सुदृढ़ बनाते है, शरीर की कोशिकाओं के कार्यों को सुचारित करते है ,पर्याप्त नींद लेने के बाद हम तरोताजा महसूस करते है ,
कई अनुसंधान से ये भी पता चला है कि पर्याप्त नींद हमारे वजन को कम करने में भी मददगार होती है, हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली को दुरुस्त करती है ।

नींद लेने से शरीर में हार्मोन बनते हैं, जो कोशिकाओं को ठीक करते हैं और शरीर में ऊर्जा का संतुलन बनाए रखते हैं.
नींद लेने से दिमाग़ में यादें ठीक से जमा होती हैं.
नींद से तनाव कम होता है और दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है.
नींद लेने से मोटापा कम होता है.
नींद लेने से शरीर और दिमाग़ की मरम्मत होती है.
नींद लेने से प्रतिरक्षा प्रणाली मज़बूत होती है,
नींद लेने से मनोदशा बेहतर होती है।
लंबे समय तक यदि नींद ना आने की समस्या हो जाए तो नींद में बनने वाले साइटोकाइंस नामक प्रोटीन का बनना कम हो जाता है ,ये प्रोटीन हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली बनाती है , यह प्रोटीन तनाव एवं संक्रमण से लड़ने मददगार होते है ।
लंबे समय तक नींद की पर्याप्त न होने से मोटापा, डिप्रेशन, मधुमेह ,स्ट्रोक, उच्च रक्तचाप जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है।
मानसिक रूप से हम थकाहारा महसूस करने लगते है , चिड़चिड़ापन एवं अवसाद मुख्य लक्षण होने लगते है ।
उचित नींद के अच्छे पोषण का होना आवश्यक है रात्रि कालीन आहार हल्का होना चाहिए
आहार में मैग्नीशियम जिंक कैल्शियम की पर्याप्त होना चाहिए , यदि शरीर में विटामिन बी की कमी होती है तो नींद ना आना देखा जाता है।
आहार में पर्याप्त फाइबर एवं असंतृप्त वसा का होना भी आवश्यक है ,
आहार में हरी सब्जी फल दूध दही अलसी सूर्यमुखी कद्दू के बीज एवं बादाम अखरोट काजू एवं यदि मांसाहारी है अंडे का सेवन प्रतिदिन के आहार में करना चाहिए।
अध्ययन से पता चला है कि दालचीनी अदरक एवं गुड़हल की चाय नीद लाने में सहायक होती है।
यदि रात के सोने से पूर्व काफी , कैफ़ीन का सेवन किया जाता है तो भी नहीं आती,अधिक शर्करा का उपयोग नीद में बाधा डालता हैं।
सोने से पूर्व हल्का पोषक भोजन का सेवन करना चाहिए
बिस्तर साफ सुथरा एवं सोने के कमरे में हल्की रोशनी होनी चाहिए ,
जब उचित पोषण एवं उचित वातावरण होता है तो नींद पर्याप्त आती है।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper