RADA
जॉब - एजुकेशन

उत्तराखंड आरओ एआरओ टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड जारी

नई दिल्ली। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) समीक्षा अधिकारी (RO) एवं सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) भर्ती मुख्य परीक्षा का रिजल्ट 30 जनवरी 2025 को घोषित किया गया था। जिन उम्मीदवारों में मेंस एग्जाम में सफलता प्राप्त की है उनको अब टाइपिंग/ कंप्यूटर ज्ञान परीक्षा/ डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। प्रवेश पत्र ऑनलाइन माध्यम से यूकेपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट psc.uk.gov.in पर उपलब्ध करवाए गये हैं। सफल अभ्यर्थी तुरंत ही वेबसाइट पर जाकर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
स्वयं डाउनलोड कर सकते हैं एडमिट कार्ड
हिंदी/ अंग्रेजी टाइपिंग/ कंप्यूटर का आधारभूत ज्ञान परीक्षा (अर्हकारी प्रकृति)/ अभिलेख सत्यापन के लिए सफल अभ्यर्थी एडमिट कार्ड स्वयं से ही डाउनलोड कर सकते हैं। आपकी सहूलियत के लिए एडमिट कार्ड का लिंक यहां उपलब्ध करवाया जा रहा है। इसके साथ ही इसे डाउनलोड करने की स्टेप्स भी प्रदान की जा रही हैं-
UKPSC RO ARO Admit Card डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर विजिट करें।
वेबसाइट के होम पेज पर आपको Admit Card बटन पर क्लिक करना है।
अब आपको RO/ARO Exam-2023 के सामने एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करना है।
इसके बाद आपको रोल नंबर, डेट ऑफ बर्थ एवं दिया गया सिक्योरिटी कोड भरकर Login बटन पर क्लिक करना होगा।
अब आपका प्रवेश पत्र स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।
UKPSC RO ARO Admit Card 2025 डायरेक्ट लिंक
एग्जाम डेट
उत्तराखंड पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से टाइपिंग/ कंप्यूटर ज्ञान परीक्षा/ दस्तावेज सत्यापन का आयोजन 24, 25, 27 28 फरवरी, 3, 4, 5 एवं 6 मार्च 2025 को संपन्न करवाया जायेगा।
एग्जाम शिफ्ट
सभी उम्मीदवारों की जानकारी के लिए बता दें कि परीक्षा का आयोजन दो शिफ्ट में करवाया जायेगा। पहली शिफ्ट का एग्जाम सुबह 10 बजे से शुरू, पहली शिफ्ट में टाइपिंग/ कंप्यूटर ज्ञान परीक्षा संपन्न करवाया जायेगा। दूसरी शिफ्ट अपरान्ह 1:30 बजे से शुरू होगी जिसमें दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया संपन्न करवाई जाएगी।
एग्जाम के लिए क्वालीफाई अभ्यर्थी ध्यान रखें कि वे जब भी एग्जाम देने जाएं तो एडमिट कार्ड, ओरिजिनल पहचान पत्र के साथ ही सभी आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर जाएं। एग्जाम से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका