
वनडे के बाद अब छत्तीसगढ़ के रायपुर में होगा टी20 का रोमांचक मैच
छत्तीसगढ़ के रायपुर में छत्तीसगढ के क्रिकेट प्रशंसक को अपने स्टेडियम में इंटरनेशनल वन डे क्रिकेट मैच के बाद टी-20 मैच का रोमांच देखने को मिलने वाला है।
वेब-डेस्क :- छत्तीसगढ़ के रायपुर में छत्तीसगढ के क्रिकेट प्रशंसक को अपने स्टेडियम में इंटरनेशनल वन डे क्रिकेट मैच के बाद टी-20 मैच का रोमांच देखने को मिलने वाला है। यह मौका होगा भारत और न्यूजीलैंड पांच टी-20 क्रिकेट सीरीज का। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल काउंसिल (BCCI) की एपेक्स कमेटी ने भारत-न्यूजीलैंड दो पक्षीय क्रिकेट सीरीज 2026 का शेड्यूल जारी कर दिया है, जिसमें 3 वनडे और 5 टी-20 मैच खेले जाने हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!रायपुर में टी 20 का मैच
नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय को टी-20 सीरीज के दूसरे मैच की मेजबानी मिली है। यह मुकाबला 23 जनवरी 2026 को रायपुर में खेला जाएगा। इससे पहले BCCI ने भारत-दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज के दूसरे मैच की मेजबानी रायपुर को सौंप चुका है, जो 3 दिसंबर 2025 को रायपुर में खेला जाएगा।
शेयर बाजार ने बढ़त के साथ की शुरुआत – Pratidin Rajdhani
चौथा अंतरराष्ट्रीय मैच की मेजबानी
बीसीसीआई ने चौथे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच की मेजबानी रायपुर को सौंपी है। इससे पहले बोर्ड ने इसी वर्ष 3 दिसंबर को होने वाले वन डे मैच की मेजबानी दी है। वहीं, वर्ष 2023 जनवरी माह में भारत न्यूजीलैंड के बीच रायपुर में वन डे मैच खेला गया था। फिर 1 दिसम्बर 2023 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इंटरनेशनल टी-20 मैच खेला गया था।
भारत-न्यूजीलैंड टी-20 सीरीज के यहां होंगे मैच
पहला मैच-21 जनवरी, नागपुर में
दूसरा मैच- 23 जनवरी, रायपुर में
तीसरा मैच-25 जनवरी, गुवाहाटी में
चौथा मैच- 28 जनवरी, विजाग में
पांचवां मैच- 31 जनवरी, तिरुवनंतपुरम में

