RADA
राज्य
Trending

Ahmedabad Air India Plane Crash News : अहमदाबाद में विमान हादसे को लेकर प्रधानमंत्री ने उड्डयन मंत्री और गृह मंत्री से की बातचीत

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को अहमदाबाद में एयर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बात की।
सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री ने नायडू और शाह को अहमदाबाद जाकर राहत और बचाव कार्यों की निगरानी करने और प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए।
नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, “ हम उच्चतम अलर्ट पर हैं और स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। सभी विमानन और आपातकालीन प्रतिक्रिया एजेंसियों को तेजी से और समन्वित कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। बचाव दल को तैनात किया गया है और चिकित्सा सहायता और राहत सामग्री को घटनास्थल पर पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं।”

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल, गृह मंत्री और पुलिस आयुक्त से बात की और केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर पोस्ट किया, “आपदा प्रतिक्रिया बलों को तुरंत दुर्घटनास्थल पर भेज दिया गया है। स्थिति का आकलन करने के लिए गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, गृह मंत्री हर्ष संघवी और अहमदाबाद के पुलिस आयुक्त से बात की।”

डीजीसीए के अनुसार, विमान में 232 यात्री और 10 क्रू सदस्य सवार थे। राहत और बचाव कार्य जारी है और प्रभावित लोगों को सहायता प्रदान की जा रही है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका