RADA
छत्तीसगढ़
Trending

आकाशवाणी रायपुर द्वारा रेडियो किसान दिवस का आयोजन, कृषि में रोजगार की संभावनाओं पर चर्चा

रायपुर l आकाशवाणी रायपुर द्वारा 15 फरवरी 2025 को रेडियो किसान दिवस का आयोजन शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला निनवा प्रांगण में किया गया , इस अवसर पर आकाशवाणी के पूर्व सहायक निर्देशक कार्यक्रम श्री लखन लाल भौर्य ने कहा कि आज युवाओं के लिए कृषि में रोजगार की व्यापक संभावनाएं हैं रेडियो किसान दिवस के अवसर पर श्री पंकज मेश्राम सहायक निदेशक कार्यक्रम आकाशवाणी रायपुर ने कहा की रेडियो और किसान एक दूसरे के पूरक हैं कृषि से जुड़ी जानकारी एक तो मौखिक रूप से एक दूसरे तक पहुंचती है दूसरी रेडियो के माध्यम
इस अवसर पर किसनवाड़ी प्रभारी शशि प्रकाश पांडे ने कृषि उद्यानिकी पशुपालन मत्स्य पालन रेशम कीट पालन मधुमक्खी पालन लाख उत्पादन आदि पर प्रकाश डाला
इस अवसर पर लोक प्रकाश वर्मा पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ देवरी ने पशु चिकित्सा और पशुपालन का समायोजन के लिए स्वास्थ्य और आहार पर जोर दिया
श्रीदेवी लाल यादव ने तरल उर्वरक की उपयोगिता एवं महत्व पर प्रकाश डाला
श्री मुकेश खोडियार ने अधिक उत्पादकता के लिए ग्राफ्टेड पौधे का प्रयोग पौधे को सही लगाने की विधि और पौधे के विकास के लिए लैंडस्कैपिंग के प्रयोग पर प्रकाश डाला
कार्यक्रम में मनसंचालन किसान वाणी के सूत्रधार निर्मला साहू ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रसारण अधिशासी नेमीचंद साहू ने किया इस अवसर पर किसान वाणी के सूत्रधार मोनिका जैन लक्ष्मीकांत दुबे रुक्मणी शुक्ला तथा सतीश यदु के साथ प्रगतिशील कृषक बंधु एवं महिला कृषक उपस्थित रहे

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका