RADA
मध्यप्रदेश

अखिल भारतीय कान्यकुब्ज ब्राह्मण महासभा 18-19 जनवरी को राष्ट्रीय अधिवेशन किया आयोजित

अखिल भारतीय कान्यकुब्ज ब्राह्मण महासभा – मुख्यालय कानपुर, उत्तर प्रदेश द्वारा मध्यप्रदेश के कटनी शहर में 18-19 जनवरी को राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित किया गया, जिसमें छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, दमन आदि राज्यों के मुख्य रूप से मुंबई, पुणे, जयपुर, ग्वालियर, नागपुर, रायपुर, कानपुर, इंदौर, हैदराबाद, भोपाल, भिंड सहित लगभग 30 शहरों से 66 प्रतिनिधियों ने भाग लिया एवं राष्ट्रीय गोष्ठी व चिंतन शिविर में विस्तार से अपने-अपने विचार रखें।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस वर्ष 2025 से 2027 तक के लिए राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन केन्द्रीय प्रतिनिधियों द्वारा किया गया जिसमें छत्तीसगढ़ प्रदेश कान्यकुब्ज ब्राह्मण महासभा एवं कान्यकुब्ज सभा-शिक्षा मंडल रायपुर के अध्यक्ष पं. अरुण शुक्ल को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मनोनित किया गया। कान्यकुब्ज शिक्षा मंडल के उपाध्यक्ष पं. राघवेन्द्र मिश्र जी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया एवं कान्यकुब्ज सभा रायपुर के सहसचिव पं. रज्जन अग्निहोत्री को राष्ट्रीय मंत्री व राष्ट्रीय पत्रिका ‘‘विप्र संदेश 2025’’ के सम्पादक का प्रभार सौंपा गया।

18 जनवरी को कटनी में विभिन्न सामाजिक विषयों पर गंभीर चिंतन, मनन, एवं उनको सफलतापूर्वक क्रियान्वित करने का निर्णय लिया गया। उपस्थित लगभग सभी शहरों के प्रतिनिधियों ने क्रम से मंच पर आकर अपना-अपना नियुक्ति पत्र मुंबई से पधारे राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. अजय अमरनाथ शुक्ल जी एवं राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष पं. अरुण शुक्ल जी रायपुर एवं राष्ट्रीय महामंत्री पं. महेश मिश्र जी कानपुर से ससम्मान प्राप्त किया एवं अपना-अपना उद्बोधन प्रस्तुत करते हुए सामाजिक चर्चा में भाग लिया। कटनी शहर के साधुराम हाई स्कूल प्रांगण में आयोजित पदाधिकारियों के भव्य शपथ ग्रहण समारोह में श्रीमती पद्मा शुक्ला (पूर्व कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त) ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष पं. अरुण शुक्ल जी ने इस बात पर विशेष जोर दिया कि कोई भी संगठन तब और मजबूत हो जाता है जब कार्यकर्ता एवं कार्यक्रमों में विस्तार होता है। ब्राह्मण समाज एवं बुद्धिजीवी समाज है और सामाजिक मार्गदर्शन में एक महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। हमें सामाजिक दायित्वों को लेकर सदैव नेतृत्व करना चाहिए।

राष्ट्रीय गोष्ठी एवं चिंतन शिविर में इस बात की गंभीरता से चर्चा हुई कि पूर्व में आयोजित अधिवेशनों में लिए गए निर्णयों पर क्या प्रगति हुई। कार्यक्रम का सफल संचालन रायपुर के रज्जन अग्निहोत्री ने किया। विभिन्न विषयों पर केन्द्रित यह अधिवेशन, चिंतन – गोष्ठी अपने उद्देश्य में पूर्ण रूप से सफल हुई। राष्ट्रीय महामंत्री कानपुर से पधारे पं. महेश मिश्र जी व राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष हैदराबाद से पधारी डॉ. सीमा मिश्रा (तिवारी) ने देश भर में आयोजित सामाजिक गतिविधियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। लगभग 6 घंटे चली इस मैराथन बैठक से अच्छे परिणाम आए तब ही हम इसे सार्थक समझेंगे।अगला राष्ट्रीय अधिवेशन सिलीगुड़ी पश्चिम बंगाल या जयपुर राजस्थान में आयोजित किया जाना प्रस्तावित है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका