
व्यापार
अमेजन इंडिया ने की प्राइम डे 2024 डील्स की घोषणा
अमेजन इंडिया ने की प्राइम डे 2024 डील्स की घोषणा
नई दिल्ली। अमेजन इंडिया ने आज इस प्राइम डे के लिए शानदार डील्स, नए लॉन्च और ब्लॉकबस्टर मनोरंजन लाइनअप की घोषणा की, जो 20 और 21 जुलाई को होगा। इस कार्यक्रम में अक्षय साही, हेड ऑफ अमेजन प्राइम, डिलीवरी और रिटर्न अनुभव, इंडिया और उभरते बाजार; अभिनव अग्रवाल, निदेशक और हेड ऑफ प्राइम, अमेजन इंडिया; मनीष मेंघानी, निदेशक – कंटेंट लाइसेंसिंग, प्राइम वीडियो, इंडिया और रंजीत बाबू, निदेशक, वायरलेस और टीवी, अमेजन इंडिया सहित अमेजन प्राइम और प्राइम वीडियो के लीडर्स शामिल हुए। इस अवसर पर अमेजन लीडर्स के साथ, उद्योग जगत के दिग्गज जैसे अमन गुप्ता, सह-संस्थापक और सीएमओ, बोट; विशाल शिंदे, हेड ऑफ ई-कॉमर्स, अगारो; जय कृष्णन, सीईओ, सैमसोनाइट साउथ एशिया प्राइवेट लिमिटेड; और राहुल पाहवा, निदेशक, एमएक्स बिजनेस, सैमसंग इंडिया उपस्थित थे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
