RADA
मनोरंजन

आदेश के बाद भी पेश नहीं हुईं अमीषा पटेल, मुरादाबाद कोर्ट ने एक्ट्रेस के खिलाफ जारी किया गैर जमानती वारंट

मुंबई. एक्टर राजपाल यादव के बाद अब बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल की मुश्किलें भी बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया है। उनके खिलाफ ये वारंट उत्तर प्रदेश की मुरादाबाद कोर्ट ने सालों पुराने धोखाखड़ी के मामले में जारी किया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

क्या है पूरा मामला?
दरअसल, ये मामला साल 2017 का है, जब उस वर्ष अमीषा पटेल ने  शादी में परफॉर्मेंस के लिए साढ़े 14 लाख रुपये लिए थे, लेकिन रकम लेने के बावजूद भी वह कार्यक्रम में नहीं पहुंची थी। इस मामले में एक्ट्रेस के खिलाफ मुरादाबाद निवासी पवन कुमार वर्मा (इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के मालिक) ने केस दर्ज कराया था।

शिकायतकर्ता पवन के अनुसार, अमीषा पटेल ने 11 लाख रुपये  एडवांस मांगे, जिस पर पवन मान गए। बाद में शादी के दौरान अमीषा दिल्ली पहुंचीं और डेस्टिनेशन तक पहुंचने के लिए 2 लाख रुपये और मांगने लगी और पवन कुमार ने ऐसा करने से मना कर दिया। इस पर वह बिना बताए वापस लौट गईं।

किन धाराओं में चल रहा है केस?

इस मामले में अमीषा पटेल के अलावा सुरेश कुमार, राजकुमार गोस्वामी और अहमद शरीफ के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। एक्ट्रेस पर भारतीय दंड संहिता की धारा 120B (षड्यंत्र), 406 (आपराधिक विश्वासघात), 420 (धोखाधड़ी), 504 और 506 के तहत आरोप लगाए गए हैं।

बताया जा रहा है कि मामले में 2 लाख रुपये का एक चेक भी दिया गया था, जो बैंक में बाउंस हो गया। कोर्ट ने उन्हें 2026 में व्यक्तिगत रूप से पेश होने का निर्देश दिया था, लेकिन अनुपस्थित रहने के कारण अब गैर-जमानती वारंट जारी किया गया है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका