RADA
देश-विदेश
Trending

अमेरिका ने निर्वासित किए जाने वाले 14 लाख लोगों से अधिक का आंकड़ा किया सार्वजनिक 

काठमांडू  । अमेरिकी सरकार ने वहां रह रहे अवैध प्रवासियों की एक सूची प्रकाशित की है जिनको जल्द ही डिपोर्ट किया जाना है। इस नई सूची में अफ्रीकी देशों के नागरिकों की संख्या सर्वाधिक है जबकि चीन और भारत के नागरिकों की संख्या भी हजारों में है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ये खबर भी पढ़ें : RRB भर्ती 2025: रेलवे ने 32,000 से अधिक पदों के लिए भर्ती शुरू की

ये खबर भी पढ़ें : सौभाग्य और समृद्धि को आमंत्रित करने के लिए मुख्य द्वार के वास्तु टिप्स

अमेरिका के होमलैंड सिक्योरिटी की तरफ से बुधवार को डिपोर्ट किए जाने वाले विदेशी नागरिकों की एक सूची प्रकाशित की गयी है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अवैध विदेशी नागरिकों को वापस भेजने की नीति के तहत अमेरिकी प्रशासन ने इस सूची को सार्वजनिक किया है।

ये खबर भी पढ़ें : Jalgaon Train Accident: पुष्पक एक्सप्रेस ट्रेन हादसे में अब तक 12 लोगों की मौत

होमलैंड सिक्योरिटी विभाग के मुताबिक अब तक विभिन्न देशों से कुल 14,45,549 प्रवासियों को अमेरिका से निर्वासित किए जाने की तैयारी है। इस सूची के मुताबिक सबसे अधिक संख्या होंडुरास, ग्वाटेमाला, मेक्सिको और अल सल्वाडोर के नागरिकों की है जो अवैध रूप से अमेरिका में प्रवेश कर वहां रह रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें : टाटा हैरियर ईवी का भारत मोबिलिटी एक्सपो 2025 में

इनमें होंडुरास के 2,61,651, ग्वाटेमाला के 2,53,413, मेक्सिको के 2,52,044 और अल सल्वाडोर के 203,822 नागरिक हैं। इसके अतिरिक्त 37,908 चीनी नागरिक और 17,940 भारतीय नागरिकों का भी निर्वासन किए जाने की जानकारी दी गई है। इसमें 1,365 नेपाली नागरिक भी निर्वासन सूची में हैं।

ये खबर भी पढ़ें : RRB भर्ती 2025: रेलवे ने 32,000 से अधिक पदों के लिए भर्ती शुरू की

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका