RADA
छत्तीसगढ़
Trending

अमित शाह का नारायणपुर का दौरा रद्द, आज रायपुर में सुरक्षा कमांडर्स से करेंगे मुलाकात

रायपुर । केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय दौरे पर हैं। गृहमंत्री अमित शाह का नारायणपुर दौरा रद्द हो गया है। अब वो राजधानी रायपुर में ही सुरक्षा कमांडर्स से मुलाकात करेंगे और नक्सल विरोधी अभियानों पर चर्चा करेंगे। छत्तीसगढ़ प्रवास के पहले दिन वे नक्सलवाद पर छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, झारखंड और ओडिशा के डीजीपी/एडीजीपी एवं वरिष्ठ अधिकारियों के साथ रायपुर में समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उल्लेखनीय है कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज छत्तीसगढ़ के नारायणपुर के दौरे पर रहने वाले थे, लेकिन उनका ये दौरा रद्द हो गया है। गृहमंत्री शाह का दौरा नारायणपुर क्षेत्र में भारी बारिश के पूर्वानुमान के कारण रद्द कर दिया गया है। आज अमित शाह रायपुर में सुरक्षा कमांडर्स से मुलाकात कर नक्सल विरोधी अभियानों पर चर्चा करेंगे।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका