छत्तीसगढ़

शासकीय प्राथमिक शाला कांटाठीह में शाला प्रवेश उत्सव संपन्न बच्चों को नेवता भोज भी कराया गया

रायपुर: छात्र-छात्राओं के स्वागत के लिए सभी नव प्रवेशी बच्चों का गुलाल किया गया। समीपस्थ शासकीय प्राथमिक शाला कांटाठीह में नवप्रवेशी शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगाकर स्वागत कर पाठ्य पुस्तक एवं गणवेश वितरण

Khamenei Funeral Updates: खामेनेई को अंतिम विदाई देने के लिए उमड़ी लाखों की भीड़, भारत समेत 100 से ज्यादा देशों के प्रतिनिधि हुए शामिल

कार्यक्रम में सरपंच प्रतिनिधि श्री नरेन्द्र साहू ने बच्चों को प्रतिदिन स्कूल आने की समझाईश दी और बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। उपसरपंच श्री रंजीत निषाद ने अपने उद्बोधन में कहा कि बच्चों को जीवन में अच्छी बातों को अपनाना तथा स्वच्छता का पालन करना चाहिए। शाला प्रवेश उत्सव के अवसर पर श्रीमती संतोषी निषाद द्वारा बच्चों को नेवता भोज कराया गया। नेवता भोज में खीर, पुड़ी, चावल, दाल और आलू चने की सब्जी परोसी गई।

IND vs ENG: दूसरे टी20 में होगा वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू? 15 साल के बल्लेबाज ने इंस्टाग्राम स्टोरी से दिए संकेत

कार्यक्रम में शाला प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष श्री रोहित यादव, पंच श्रीमती राजेश्वरी निषाद, प्रधान पाठक श्रीमती मीरा श्रीवास, संकुल समन्वयक श्री मनीष देवांगन सहित शाला के अन्य शिक्षकगण और ग्रामवासी उपस्थित थे।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper