RADA
मध्यप्रदेश

बुजुर्ग महिला से हैवानियत! खेत में खून से लथपथ मिली, दरिंदे ने जीभ-नाक काटे…तड़प-तड़प कर तोड़ा दम

राजगढ़ : होली पर जहां लोग अपनी अपनी मस्ती में झूम रहे थे, इसी दौरान मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया। जहां खेतों के बीच एक खून से लथपथ बुजुर्ग महिला मिली तो हड़कंप मच गया। महिला की हालत बेहद नाजुक थी उसके नाक और जीभ काटी हुई थी। महिला को तत्काल खिलचीपुर अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वहां पास में ही एक चारपाई भी मिली थी जिससे आशंका जताई जा रही है कि महिला से पहले दुष्कर्म किया गया फिर उसके अंग काट दिए गए ताकि आरोपी की पहचान न हो सके। इस दर्दनाक घटना से पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल बन गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

खेतों में ही झोपड़ी में रहता था परिवार

मृतक महिला का परिवार खेत में बनी एक झोपड़ी में रहता था। बेटे के मुताबिक दो साल पहले उसके पिता का निधन हो चुका था। इसके बाद से मां, भाई और भाभी खेत पर ही बने अस्थायी घर में रह रहे थे। करीब दस दिन पहले भाभी मजदूरी के लिए राजस्थान चली गई थी। घटना वाली रात भाई पास के खेत में पानी देने गया था और मां झोपड़ी में अकेली थी। देर रात भाई वापस लौटा और झोपड़ी में सो गया।

सुबह गायब मिली मां, खोजबीन में खेत में पड़ी मिली

बुधवार सुबह जब बेटे की नींद खुली तो मां झोपड़ी में नहीं थी। शुरुआत में उसे लगा कि मां शायद गांव चली गई होगी, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं आने पर चिंता बढ़ गई। उसने गांव और आसपास के इलाकों में तलाश की, मगर मां का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद बेटे ने आसपास के खेतों में खोजबीन शुरू की, तभी गेहूं के खेत के बीच उसकी मां गंभीर हालत में पड़ी तड़पती हुई मिली।

खटिया मिलने से दुष्कर्म की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

जिस जगह महिला मिली वहां पास में एक खटिया भी पड़ी हुई थी। इस वजह से महिला के साथ दुष्कर्म की आशंका भी जताई जा रही है। महिला की हालत बेहद गंभीर थी और चेहरे से लगातार खून बह रहा था। परिजन तुरंत उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा लिया है और रिपोर्ट आने के बाद मौत की असली वजह साफ होगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका