
Apple CarPlay vs Android Auto में से आपके लिए कौन बेहतर
नई दिल्ली। हाल के समय में आने वाली गाड़ियां कई बेहतरीन फीचर्स के साथ आती है। यह हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर दोनों से पूरी तरह से लैस होती है, जो आपके सफर को आरामदायक बनाने के साथ ही मजेदार भी बनाती है। इसमें दिए गए इंफोटेनमेंट सिस्टम आपकी ड्राइविंग को और भी ज्यादा आसान बना देते हैं। हम यहां पर आपको एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो इंफोटेनमेंट सिस्टम के बारे में बता रहे हैं कि कौन आपकी कार के लिए बेस्ट रहने वाला है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!ये खबर भी पढ़ें : नवरात्रि व्रत के दौरान इन बातों का ध्यान रखें – Pratidin Rajdhani
क्या है एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो?
यह दोनों ही लोगों को शानदार कनेक्टेड टेक एक्सपीरियंस देते हैं। इनके जरिए कार का सिस्टम आपके फोन से कनेक्ट होता है। एपल कारप्ले iPhone के साथ काम करता है, जबकि एंड्रॉयड ऑटो एंड्रॉयड स्मार्टफोन के साथ कनेक्ट होकर कर काम करता है। इन दोनों कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी के जरिए आप अपनी गाड़ी में बैठे हुए अपने पर्सनल डेटा को एक्सेस कर सकते हैं। इन दोनों का मकसद एक ही है, लेकिन इनके फंक्शन और फीचर्स एक जैसे नहीं है।
ये खबर भी पढ़ें : गोली की तरह चलेगा दिमाग अगर देख ली यह फिल्में – Pratidin Rajdhani
यूजर इंटरफेस और व्यू
हाल ही में एपल ने iOS 18 ओएस को पेश किया है, इस अपडेट के बाद एपल कारप्ले में कई बदलाव देखने के लिए मिले हैं। इसमें म्यूजिक, मैप्स और सिरी सजेशन काफी शानदार है। स्प्लिट व्यू के साथ डुअल स्क्रीन की फ्लैक्सिबिलिटी मिलती है, जिससे आपको बड़ा विजुअल एरिया मिलता है।
ये खबर भी पढ़ें : नया फोन लेने से पहले इसे जरूर देखना Under 15000 – Pratidin Rajdhani
इस साल एंड्रॉयड ऑटो को अपडेट मिला है। इसमें लेटेस्ट यूज्ड म्यूजिक, नेविगेशन और फोन ऐप्स के लिए नीचे शॉर्टकट दिया गया है। इसमें नाउ प्लेइंग कार्ड भी दिया गया है। इसके साथ ही एंड्रॉयड ऑटो ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले एप्लीकेशन के बारे में जानता है।
ये खबर भी पढ़ें : विश्व बैंक को कार्बन बेचने से नेपाल को मिलेंगे 1600 करोड़
नेविगेशन और मैप्स
एपल यूजर्स को एपल मैप्स पर टिके रहने की जरूरत नहीं है। यह मैप की एरो के जरिए मैप को आगे बढ़ाना होगा। ड्राइविंग के दौरान ऐसा करना खतरनाक हो सकता है। एंड्रॉयड ऑटो पर नेविगेशन को बिल्कुल फोन की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। साथ ही टैप करके दुसरा रूट भी आसानी से लिया जा सकता है।
ये खबर भी पढ़ें : सुषमा के स्नेहिल सृजन – मनहरण घनाक्षरी जय माँ कात्यायनी – Pratidin Rajdhani
कॉल और नोटिफिकेशन
एपल कारप्ले में नोटिफिकेशन को साइलेंट करने का फीचर मिलता है। इसकी वजह से आपको कार चलाने में डिस्टर्बेंस नहीं होगी। इसके मैसेज में आपको प्रोफाइल पिक्चर भी दिखती है। इसमें स्क्रीन के नीचे काफी बैनर दिखाई देते हैं, जो खराब लग सकते हैं।
एंड्रॉयड ऑटो में बैनर ऊपर की तरफ होते हैं। इसमें नोटिफिकेशन को हटाने और म्यूट करने का ऑप्शन मिलता है। इसकी वजह से आप अपडेट्स से परेशान नहीं होते हैं और आपको जरूरी नोटिफिकेशन भी मिल जाते हैं।
ये खबर भी पढ़ें : डिटॉक्स करें और फिट रहें- Pratidin Rajdhani
वॉयस कमांड और AI असिस्टेंट
एपल कारप्ले वॉयस कमांड Siri को सपोर्ट के साथ आता है, जबकि एंड्रॉयड ऑटो में यह काम Google Voice Assistance के जरिए करता है। इन दोनों में ही वॉयस सपोर्ट फंक्शन मिलता है। गूगल असिस्टेंट को एक बेहतर वॉयस असिस्टेंट माना जाता है, क्योंकि सीरी के मुकाबले यह थर्ड-पार्टी सर्विस का बेहतर तरीके से इस्तेमाल करता है।
ये खबर भी पढ़ें : बॉलीवुड के 10 ताज़ा समाचार हैं – Pratidin Rajdhani

