RADA
जॉब - एजुकेशन

सुप्रीम कोर्ट जूनियर कोर्ट असिस्टेंट पदों पर जल्द कर लें अप्लाई, यहां देखें पूरी डिटेल

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण अपडेट है। SCI में जूनियर कोर्ट असिस्टेंट के रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती चल रही है जिसमें शामिल होने के लिए आवेदन की लास्ट डेट 8 मार्च 2025 निर्धारित है। ऐसे में इस भर्ती के लिए पात्रता रखने वाले अभ्यर्थी बिना किसी देरी के sci.gov.in पर जाकर इस इस पेज पर दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके फॉर्म भर सकते हैं। तय तिथि के बाद आवेदन विंडो बंद कर दी जाएगी और इसके बाद किसी भी प्रकार से फॉर्म स्वीकार नहीं होंगे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ये खबर भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ में वित्तीय क्रांति! सालाना 50 करोड़ की बचत से बढ़ेगी विकास की रफ्तार

केवल ग्रेजुएट अभ्यर्थी आवेदन के लिए पात्र
इस भर्ती में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी का किसी भी विषय से स्नातक उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके साथ ही कंप्यूटर ऑपरेशन की नॉलेज और कंप्यूटर पर अंग्रेजी में 35 शब्द प्रति मिनट टाइपिंग की स्पीड होनी चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें : CG Big Breaking : बस्तर में स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी छलांग, 19 स्वास्थ्य केंद्र हुए सर्टिफाइड

आयु सीमा

JCA पदों पर आवेदन के लिए 8 मार्च 2025 को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 30 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग से आने वाले सभी उम्मीदवारों को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें : मिर्जापुर जैसी धांसू वेब सीरीज़, जो रखेगी आपको सीट से चिपकाए!

आवेदन कैसे करें

इस भर्ती में आवेदन के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.sci.gov.in/recruitments पर विजिट करें।
अब Link to submit online application forms for the post of Junior Court Assistant पर क्लिक करें।
इसके बाद पहले रजिस्टर पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल भरकर रजिस्ट्रेशन कर लें।
पंजीकरण होने के बाद लॉग इन के माध्यम से फॉर्म भर लें।
अब निर्धारित शुल्क जमा करके फॉर्म को सबमिट कर दें और उसका एक प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

ये खबर भी पढ़ें : CG News : रायपुर में हाेने वाले दाे दिवसीय राहगीर दिवस स्थगित

ये खबर भी पढ़ें : Live: रायपुर के नवनिर्वाचित महापौर एवं पार्षदगणों का शपथ ग्रहण समारोह

आवेदन फीस
इस भर्ती में शामिल होने के लिए अन्य सभी वर्गों से आने वाले उम्मीदवारों को शुल्क के रूप में 1000 रुपये जमा करना होगा। एससी/ एसटी/ दिव्यांग के लिए आवेदन फीस 250 रुपये तय की गई है।

ये खबर भी पढ़ें : अगर आप लेना चाहते हैं स्मार्ट वॉच कम बजट में Boat प्रीमियम लुक

भर्ती विवरण
इस भर्ती के माध्यम से जूनियर कोर्ट असिस्टेंट (JCA) के कुल 241 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इन पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 35400 से लेकर 72040 रुपये प्रतिमाह वेतन प्रदान किया जायेगा।

ये खबर भी पढ़ें : CG Breaking News: जय श्री राम का नारा  के साथ महापौर मिनल चौबे समेत सभी नवनिर्वाचित पार्षदों ने ली शपथ

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका