RADA
उत्तराखण्ड
Trending

कालाढूंगी में नहर कवरिंग के निर्माण कार्य के प्रस्ताव को मिली स्वीकृति

देहरादून । मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने नैनीताल के कालाढूंगी में पनचक्की चौराहे से कमलुवागांजा तक 8.2 किलोमीटर लंबी नहर कवरिंग के निर्माण कार्य के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है। मुख्य सचिव ने योजना कार्य पूरा करने के लिए एक वर्ष की समय-सीमा तय की है। कवरिंग निमार्ण से हल्द्वानी शहर की ट्रैफिक समस्या का समाधान होगा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सोमवार को सचिवालय में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने व्यय वित्त समिति की बैठक में अनुमोदन दिया। मुख्य सचिव ने इस योजना को निर्माण की गुणवत्ता बनाए रखते हुए समयबद्धता से पूरा करने के निर्देश दिए। योजना के निर्माण की अवधि 12 माह प्रस्तावित की गयी है। योजना की लागत 1245.64 लाख रुपये है। मुख्य सचिव ने योजना के निर्माण के दौरान ग्राउण्ड वाटर रिचार्ज व पौधारोपण पर विशेष रूप से ध्यान देने के निर्देश दिए हैं। इस नहर के कवरिंग और सुदृढ़ीकरण से चौफला, कठघरिया, कमलुवागांजा, घुनी, भगवानपुर एवं रामणी की आबादी लाभान्वित होगी।

मुख्य सचिव ने कहा कि कॉलटैक्स-पनचक्की से लेकर चौफुला-कठघरिया तक नहर कवरिंग और मार्ग का चौड़ीकरण करने से यह मार्ग एक दो लेन बाईपास के रूप में कार्य करेगा। इसके फलस्वरूप यह नैनीताल से दिल्ली/देहरादून वाया बाजपुर/रामनगर, कॉर्बेट नेशनल पार्क को आने-जाने वाले यात्रियों के लिए यह उपयोगी सिद्ध होगा। इससे हल्द्वानी शहर के यातायात घनत्व को कम किया जा सकता है।

बैठक में सचिव पंकज कुमार पाण्डेय, अपर सचिव डॉ. अहमद इकबाल, विनीत कुमार सहित लोक निर्माण विभाग और सिंचाई विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका