उत्तराखण्ड
Trending

बंद राष्ट्रीय राजमार्ग का आयुक्त ने किया निरीक्षण, स्थाई समाधान के निर्देश

चम्पावत । कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने लगभग एक पखवाड़े से बंद पड़े राष्ट्रीय राजमार्ग-9 (स्वाला) का निरीक्षण किया और एनएच के अधिकारियों एवं कंसल्टेंसी एजेन्सी टीएचडीसी के अधिकारियों से जानकारी ली तथा आवश्यक निर्देश दिए। वहीं जिलाधिकारी नवनीत पांडेय ने आयुक्त को राष्ट्रीय राजमार्ग-9 स्वाला में किए जा रहे पहाड़ी के स्थाई ट्रीटमेंट कार्यों के बारे में बताया।

राष्ट्रीय राजमार्ग के मुख्य अभियंता दयानंद ने बताया कि स्वाला एक सक्रिय स्लाइड जोन है। इसके स्थाई समाधान के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। गत दिनों हुई वर्षा से पहाड़ी में जगह-जगह हो रहे जल रिसाव के कारण 25 मीटर के हिस्से में भू-धंसाव हुआ है। इससे मार्ग बार-बार अवरुद्ध हो रहा है। आगमन सुचारु किए जाने के लिए पर्याप्त मशीनों को लगाया गया, परंतु ऊपर पहाड़ी से लगातार मलबा गिरने के कारण मार्ग बार-बार अवरुद्ध हो रहा है। उन्होंने बताया कि उक्त स्थान पर पहाड़ी के स्थाई समाधान के लिए स्थाई ट्रीटमेंट किया जाएगा। इसके लिए मशीन पहाड़ी के शीर्ष पर पहुंचाई जा रही है। इस दौरान

कंसल्टेंट्स कंपनी टीएचडीसी से आए अपर महाप्रबंधक सिविल (डिजाइन) नीरज अग्रवाल ने एनएच-9 स्वाला के स्थाई समाधान के लिए बनाई गई योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

आयुक्त ने कहा कि सुरक्षा का पूर्ण ख्याल रखते हुए मार्ग पर वाहनों का सुरक्षित आवागमन कराएं। लोगों की सुरक्षा हमारी पहली जिम्मेदारी है। उन्होंने एनएच के अधिकारियों को इसके स्थाई समाधान के निर्देश दिए।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper