टेक्नोलॉजी

होली खेलने के बाद हो गई है थकान और सुस्ती? इन उपायों से शरीर को मिलेगी ऊर्जा

होली खेलने के बाद हो गई है थकान और सुस्ती? इन उपायों से शरीर को मिलेगी ऊर्जा

देशभर में होली का त्योहार पूरे धूम-धाम से मनाया जा रहा है। लोग एक दूसरे को रंग लगाकर, पकवान खिलाकर होली की शुभकामनाएं दे रहे हैं। अमर उजाला की तरफ से भी आप सभी को रंगों के इस पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।

होली के उत्सव के बीच अपनी सेहत को लेकर कोई समझौता न करें। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, अस्थमा-सांस की समस्या वाले लोगों को रंग-गुलाल से बचना चाहिए, वहीं मीठे पकवान ब्लड शुगर को बढ़ा सकते हैं इसलिए डायबिटीज रोगी भी होली के समय में सेहत को लेकर सतर्क रहें।

जब होली की बात आती है तो गाने, नृत्य से लेकर भोजन और रंगों तक, सब कुछ आनंददायक होता है। लेकिन जब उत्सव समाप्त होता है, तो हम सभी थके हुए और नींद महसूस करते हैं। क्या आप भी होली के बाद बिल्कुल थक जाते हैं? आइए जानते हैं कि होली के बाद की थकान से छुटकारा पाने के लिए आप क्या कर सकते हैं? किन चीजों से शरीर को दोबारा तेजी से ऊर्जा मिल सकती है?

होली के बाद थकान-कमजोरी

डॉक्टर कहते हैं, कई लोग हैं जो होली के दौरान भांग या शराब जैसे पदार्थों का सेवन कर लेते हैं, इससे बचाव जरूरी है। मादक पदार्थों के कारण हैंगओवर और अन्य तरह की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। इसके अलावा होली खेलने के बाद अक्सर लोग थकान महसूस करते हैं, इसका एक प्रमुख कारण शरीर का डिहाइड्रेट होने भी हो सकता है। इसलिए जरूरी है कि होली के उत्सव के समय पानी, जूस जैसे स्वस्थ तरल पदार्थों का सेवन करते रहें।

रिफ्रेश होने के लिए गुनगुने पानी से नहाएं

होली के उत्सव के बाद खुद को तरोताजा करने के लिए हल्के गुनगुने पानी से स्नान करें। गुनगुने पानी से नहाने से थकान कम हो सकती है। ये आपको अच्छी नींद लेने में भी मदद करेगी। इसके बाद 2-3 घंटे की अच्छी नींद लेने से शरीर रिफ्रेश हो जाता है।

पौष्टिक चीजों का करें सेवन

होली खेलने के बाद शरीर को दोबारा से ऊर्जावान बनाने के लिए खूब सारी पौष्टिकता वाली चीजों का सेवन करें। फलों के जूस, नारियल का पानी-गन्ने का जूस आपके शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की तेजी से पूर्ति करने में सहायक माने जाते हैं। तरबूज, केला, सेब या संतरे जैसे फल और पालक, ब्रोकोली और चुकंदर जैसी सब्जियां खाएं। इनमें विटामिन सी, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट उच्च मात्रा में होती हैं। आपको ऊर्जावान बनाए रखने के साथ-साथ प्रतिरक्षा प्रणाली में सुधार करने में इन चीजों के सेवन से मदद मिल सकती है।

Related Articles

Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका