RADA
मनोरंजन
Trending

अरमान मलिक की दो पत्नियां पायल और कृतिका ने अलग रहने का फैसला

यूट्यूबर अरमान मलिक अक्सर अपनी दोनों पत्नियों पायल और कृतिका के साथ सुर्खियों में रहते हैं। उनकी शादीशुदा जिंदगी को लेकर लोग हमेशा बातें करते रहते हैं। जहां कुछ लोग उनकी दो शादियों को लेकर उन्हें ट्रोल करते हैं, वहीं कृतिका पर पायल का घर तोड़ने का आरोप भी लगाया जाता है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ये खबर भी पढ़ें : Vivek Oberoi Income जानकर हो जाएंगे हैरान – Pratidin Rajdhani

बिग बॉस ओटीटी 3 में हुआ था खुलासा
अरमान, पायल और कृतिका ने पिछले साल बिग बॉस ओटीटी 3 के मंच पर अपनी निजी जिंदगी के बारे में खुलकर बात की थी। उन्होंने बताया था कि उनकी जिंदगी में कितने उतार-चढ़ाव आए हैं। तभी से यह तीनों ट्रोलर्स के निशाने पर बने हुए हैं। इसके बावजूद, तीनों अब तक एक ही छत के नीचे अपने बच्चों के साथ खुशहाल जिंदगी बिता रहे थे और अपने रिश्ते को संभालने की पूरी कोशिश कर रहे थे।

ये खबर भी पढ़ें : TVS EXCEL Xl100 बन रही है लोगो की सबसे अच्छी पसंद – Pratidin Rajdhani

ये खबर भी पढ़ें : रायपुर ऑटो एक्सपो 2025 का शुभारंभ – Pratidin Rajdhani

पायल और कृतिका ने क्यों लिया अलग रहने का फैसला?
हाल ही में अरमान मलिक ने एक वीडियो में खुलासा किया कि पायल और कृतिका अब अलग-अलग रहने का फैसला कर चुकी हैं। उन्होंने बताया कि कृतिका अब अपने बिजनेस पर फोकस करना चाहती हैं, जबकि पायल घर पर रहकर बच्चों की देखभाल करना चाहती हैं। अरमान ने इस बारे में पायल से पूछा भी था कि क्या वह घर संभालने और बच्चों की देखभाल करने के लिए तैयार हैं। इस पर पायल ने खुशी-खुशी सहमति जताई और कहा कि उन्हें अपनी जिम्मेदारियां निभाने में मजा आता है।

ये खबर भी पढ़ें : फिल्म ‘लवयापा’ में शास्त्रीय नृत्य करती नजर आएंगी खुशी कपूर

सोशल मीडिया पर ट्रोल्स का हंगामा
जैसे ही अरमान का यह वीडियो वायरल हुआ, सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। कई लोगों ने कृतिका को ट्रोल करना शुरू कर दिया। कुछ यूजर्स ने आरोप लगाया कि कृतिका फिर से पायल का हक छीनने की कोशिश कर रही हैं।
एक यूजर ने लिखा, “कृतिका हमेशा पायल की खुशियां छीनने में लगी रहती हैं और अब वह फिर से वही कर रही हैं।”

ये खबर भी पढ़ें : आलिया भट्ट ने थाईलैंड वेकेशन से शेयर की फोटो, बिकिनी में ढाया कहर

अरमान की शादीशुदा जिंदगी हमेशा रही है विवादों में
अरमान मलिक की शादीशुदा जिंदगी हमेशा विवादों में घिरी रही है। उन्होंने बिग बॉस के दौरान बताया था कि उन्होंने पायल से सिर्फ छह दिन के प्यार के बाद भागकर शादी की थी। इसके बाद कृतिका उनकी जिंदगी का हिस्सा बनीं। तभी से पायल और कृतिका के बीच खटपट की खबरें आती रही हैं।

ये खबर भी पढ़ें : Jalgaon Train Accident: पुष्पक एक्सप्रेस ट्रेन हादसे में अब तक 12 लोगों की मौत

अलग होने का फैसला कितना सही साबित होगा?
पायल और कृतिका के इस फैसले का उनकी निजी जिंदगी पर क्या असर पड़ेगा, यह तो वक्त ही बताएगा। हालांकि, अरमान मलिक का यह कदम उनकी जिंदगी में एक नई शुरुआत की कोशिश के रूप में देखा जा सकता है। अब देखना होगा कि इस फैसले से उनके रिश्ते में कितना बदलाव आता है और वह इसे कैसे संभालते हैं।

ये खबर भी पढ़ें : सौभाग्य और समृद्धि को आमंत्रित करने के लिए मुख्य द्वार के वास्तु टिप्स

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका