RADA
पंजाब

ISI के लिए जासूसी कर रहे सेना के जवान गिरफ्तार

अमृतसर। जम्मू के अखनूर तथा असम और महाराष्ट्र के नासिक से सेना की जानकारियां पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई को देने के आरोप में गिरफ्तार सेना के हवलदार और जवान ने पूछताछ में कई राजफाश किए हैं। पुलिस, मिलिट्री इंटेलिजेंस के अलावा अन्य एजेंसियों के अधिकारियों ने दोनों ने पूछताछ की।
गिरफ्तार आरोपितों तरनतारन के अमृतपाल सिंह और पटियाला के संदीप सिंह ने बताया कि वे नासिक में ही तैनात तरनतारन के राजवीर के लिए काम करते थे। राजवीर आईएसआई के संपर्क में था और वे दोनों उसके कहने पर सैनिक छावनी के फोटो, नक्शे और हथियारों की जानकारियां वॉट्सऐप से आईएसआई की एजेंट भानो बेगम को मुहैया करवा रहे थे।
राजवीर को गिरफ्तार करने के लिए शनिवार को अमृतसर पुलिस नासिक पहुंची थी लेकिन वह वहां से फरार हो चुका था। उसकी तलाश की जा रही है। गिरफ्तार आरोपितों ने बताया कि राजबीर सिंह आईएसआई के लिए ड्रोन और कंटीली तार के रास्त भारत में फेंकी गई हेरोइन की बड़ी खेप ठिकाने लगा चुका है। उन्होंने बताया कि वे अपने राजबीर के लिए ही काम करते थे।
उसी ने उन्हें आईएसआई की एजेंट भानो बेगम का नंबर दिया था, जिसे वे सेना से जुड़ी जानकारियां वॉट्सऐप के माध्यम से उसे उपलब्ध करवाते थे। इस काम के लिए राजबीर सिंह ने अमृतपाल सिंह को फिरोजपुर में दो लाख रुपये और संदीप सिंह के बैंक खाते में अलग-अलग समय में कुल 15 लाख रुपये ट्रांसफर किए थे। अब पुलिस बैंक खाते खंगाल रही है। राजबीर ने कुछ सिविलियन के बैंक खाते से भी संदीप के खाते में पैसे ट्रांसफर कराए हैं। पुलिस सिविलियन को भी हिरासत में लेकर पूछताछ करने वाली है। जांच में सामने आया है कि अमृतपाल सिंह लगभग दस साल पहले अमृतसर के खासा में भर्ती हुआ था। वह जम्मू के अखनूर और असम में भी तैनात रहा है और अब नासिक में ड्यूटी कर रहा था। उसी तरह लगभग आठ साल पहले संदीप सिंह सैनिक छावनी संगरूर में भर्ती हुआ था, वह भी नासिक में तैनात था। दोनों आरोपितों को पुलिस सोमवार को कोर्ट में पेश करेगी। पकड़े गए सेना के जवान संदीप सिंह की कलाई पर टैटू बने हैं। संदीप की कलाई पर पंजाब का टैटू और एक पर उसके माता पिता का टैटू बना है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका