RADA
छत्तीसगढ़

सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़ के आदेशानुसार रायपुर नगर निगम सामान्य सभा की बैठक दिनांक 30 मार्च को प्रातः 11 बजे आहुत

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

महापौर श्रीमती मीनल चौबे रायपुर नगर निगम का वित्त वर्ष 2026-27 का बजट प्रस्तुत करेंगी, महापौर का बजट पर अभिभाषण होगा, 1 घण्टे का प्रश्नकाल होगा, निर्धारित 17 एजेण्डों पर चर्चा होगी

रायपुर – रायपुर नगर पालिक निगम के सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़ के आदेशानुसार नगर निगम सचिवालय द्वारा दिनांक 30 मार्च 2026 को प्रातः 11 बजे रायपुर नगर निगम मुख्यालय भवन महात्मा गाँधी सदन के चतुर्थ तल पर स्थित नगर निगम सामान्य सभा सभागार में रायपुर नगर पालिक निगम सामान्य सभा की बैठक आहुत की गयी है. सामान्य सभा की बैठक में सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़ के सभापतित्व में एमआईसी के संकल्प अनुसार निर्धारित 17 एजेंडों पर एजेंडावार चर्चा और विचार – विमर्श किया जायेगा. प्रारंभ में सामान्य सभा की विगत बैठक की कार्यवाही की पुष्टि की जाएगी. प्रश्नकाल के लिए एक घण्टे की अवधि नियमानुसार निर्धारित है.
रायपुर महापौर श्रीमती मीनल चौबे द्वारा रायपुर नगर पालिक निगम का वित्तीय वर्ष 2026-27 का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया जायेगा और महापौर का नगर निगम बजट पर अभिभाषण होगा.17 नियत एजेंडों में नगर विकास कार्यों, नामकरण सहित अन्य सम्मिलित प्रस्तावों पर नियमानुसार चर्चा और विचार – विमर्श किया जायेगा.

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका