छत्तीसगढ़

सभापति सूर्यकांत राठौड़ के आदेशानुसार रायपुर नगर निगम विशेष सामान्य सभा की बैठक दिनांक 27 अप्रैल को प्रातः 11 बजे आहुत

महिला अल्पकालिक सशक्तिकरण हेतु जनजागरूकता अभियान के आयोजन एवं समन्वय पर चर्चा होगी

रायपुर – रायपुर नगर पालिक निगम के सभापति  सूर्यकान्त राठौड़ के आदेशानुसार नगर निगम सचिवालय द्वारा दिनाक 27 अप्रैल 2026 को प्रात 11 बजे रायपुर नगर निगम मुख्यालय भवन महात्मा गाँधी सदन के चतुर्थ तल पर स्थित सभागार में विशेष सामान्य सभा (विशेष सम्मिलन) की बैठक आहुत की गयी है। सामान्य सभा की बैठक में सभापति सूर्यकांत राठौड़ के समापतित्व में महिला सशक्तिकरण हेतु अल्पकालिक जनजागरूकता अभियान के आयोजन एव समन्वय पर चर्चा और विचार विमर्श किया जायेगा।

Back to top button
📰 E-Paper