छत्तीसगढ़

विकास की सौगात: सांसद बृजमोहन अग्रवाल और महापौर मीनल चौबे विधायक सुनील सोनी ने किया 97 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन

दक्षिण विधानसभा के वार्डो में लगातार हो रहे नए विकास कार्य, जोन 5 अध्यक्ष अम्बर अग्रवाल और एमआईसी सदस्य  सरिता आकाश दुबे की रही उपस्थिति

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर – रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के वार्डों में लगातार नवीन विकास कार्य हो रहे हैँ. रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में नए विकास कार्यों की बहार का क्रम लगातार जारी रहा और आज रायपुर लोकसभा सांसद  बृजमोहन अग्रवाल ने रायपुर नगर पालिक निगम जोन 5 अंतर्गत महंत लक्ष्मीनारायण दास वार्ड क्रमांक 42 में 7 भिन्न स्थानों पर लगभग 58 लाख रूपये की स्वीकृत लागत से और पण्डित सुन्दर लाल शर्मा वार्ड क्रमांक 41 में विभिन्न 5 स्थानों पर नए विकास कार्यों का विभिन्न स्थानों में श्रीफल फोड़कर और कुदाल चलाकर कार्यारम्भ रायपुर दक्षिण विधायक  सुनील सोनी, महापौर मीनल चौबे सहित महंत लक्ष्मीनारायण वार्ड पार्षद एवं नगर निगम जोन 5 जोन अध्यक्ष  अम्बर अग्रवाल और पण्डित सुन्दर लाल शर्मा वार्ड पार्षद एवं एमआईसी सदस्य सरिता आकाश दुबे, जोन 5 जोन कमिश्नर  खीरसागर नायक, कार्यपालन अभियंता  लाल महेन्द्र प्रताप सिंह, सहायक अभियंता  नागेश्वर रामटेके और दोनों वार्डो के सामाजिक कार्यकर्त्ताओं, गणमान्यजनों, महिलाओं, नवयुवकों वरिष्ठ नागरिकों, बच्चों की बड़ी संख्या में उपस्थिति के मध्य दो वार्डों में लगभग 97 लाख की लागत से नए विकास कार्यों की अनुपम सौगात दी.

महंत लक्ष्मी नारायण दास वार्ड में खोखो पारा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के उन्नयन , सामुदायिक भवम, आंगनबाड़ी निर्माण कार्य शीघ्र करवाए जायेंगे. वहीं पण्डित सुन्दर लाल शर्मा वार्ड में नाला कवरिंग सीसी रोड, नाली, पुलिया के नवीन विकास कार्य होंगे.
विकास कार्य प्रारम्भ होने पर महंत लक्ष्मी नारायण दास वार्ड क्रमांक 42 के पार्षद जोन 5 जोन कमिश्नर
अंबर अग्रवाल ने लगभग 47 लाख की लागत से नए विकास कार्य वार्ड में प्रारम्भ करने और वार्ड 41 पार्षद महिला एवं बाल विकास विभार की अध्यक्ष श्रीमती सरिता आकाश दुबे ने वार्ड में नए विकास कार्य प्रारम्भ करवाने हेतु सभी वार्डवासियों की ओर से हार्दिक धन्यवाद दिया.

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका