RADA
छत्तीसगढ़

एएसपी यातायात ने व्यापारियों की बैठक बुलाकर अतिक्रमण हटाने कानून व्यवस्था बनाये रखने प्रशासन को आवश्यक सहयोग देने की अपील की 

सुन्दरनगर एवं रायपुरा मुख्य मार्ग के व्यवसायी स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाएं अन्यथा नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जायेगी 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर – आज रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला एवं रायपुर जिला कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार एवं नगर निगम रायपुर के आयुक्त  विश्वदीप के निर्देशानुसार एएसपी यातायात  विवेक शुक्ला ने नगर निगम रायपुर जोन 5 अंतर्गत सुन्दर नगर और रायपुरा मुख्य मार्ग के व्यापारियों के साथ नगर निगम जोन 5 नगर निवेश विभाग एवं यातायात पुलिस प्रशासन के अधिकारियों सहित मिलकर बैठक की एवं व्यापारियो से आम नागरिको को हो रही असुविधा की जानकारी देकर विस्तार से अवगत कराया। बैठक में जनहित मे जनसुविधा हेतु मार्ग से अतिक्रमण हटाने की प्रशासनिक कार्यवाही के दौरान क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाये रखने आवश्यक सहयोग नगरहित में देने की अपील व्यापारियो से अधिकारियों द्वारा की गई। अधिकारियों ने व्यापारियो को नगर निगम क्षेत्र में नियमो के अंतर्गत स्वेच्छा से सडक मार्ग से अपने अतिक्रमण हटाने की समझाईश दी अन्यथा की स्थिति में नागरिको को असुविधा होने पर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करने की जानकारी व्यापारियों को दी गई ।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका