देश-विदेश

Assam Flood News: असम में बाढ़ की तबाही का जायजा लेने पहुंचे जेपी नड्डा, बोले- बाढ़ से भारी नुकसान, हालात सामान्य होने में लगेगा समय

Assam Flood News: केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने बुधवार को कहा कि असम में बाढ़ से हुई तबाही का दायरा इतना बड़ा है कि हालात सामान्य होने में समय लगेगा। इस बीच स्थिति और खराब हो गई है एवं राज्य में छह और लोगों की मौत से मरने वालों की संख्या 95 हो गई है। साथ ही 14 जिलों में प्रभावित लोगों की संख्या बढ़कर 1.6 लाख हो गई है।

MP Bus Fare Hike: मध्य प्रदेश में बस यात्रा हुई महंगी, सामान्य से लग्जरी बसों तक नई दरें लागू

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निर्देश पर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री ने असम-नगालैंड सीमा पर स्थित शिवसागर जिले के नेपालीखुटी इलाके का दौरा किया। यह इलाका 19 जुलाई को आई बाढ़ से सबसे बुरी तरह प्रभावित क्षेत्रों में से एक है।

स्कूल-कॉलेजों के आसपास 500 मीटर तक No-Tobacco Zone! शराब-गुटका समेत नशीले पदार्थों की बिक्री पर रोक

शाम को नड्डा ने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बाढ़ की मौजूदा स्थिति और उसके बाद राहत, पुनर्वास एवं स्वास्थ्य देखभाल के उपायों पर एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में हिस्सा लिया। प्रभावित लोगों को केंद्र की ओर से हर संभव मदद का भरोसा दिलाते हुए उन्होंने कहा कि सरकार मजबूती से उनके साथ खड़ी है।

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button