मध्यप्रदेश

MP Bus Fare Hike: मध्य प्रदेश में बस यात्रा हुई महंगी, सामान्य से लग्जरी बसों तक नई दरें लागू

MP Bus Fare Hike: मध्य प्रदेश में बस से सफर करने वाले आम यात्रियों की जेब पर अब ज्यादा बोझ पड़ेगा। राज्य शासन के परिवहन विभाग ने बसों के नए और बढ़े हुए किराए का राजपत्र जारी कर दिया है। इसके तहत राज्य में संचालित होने वाली मंजिली बसों (स्टेज कैरिज) के लिए नया अधिकतम यात्री किराया तय कर दिया गया है। नई व्यवस्था के तहत अब सामान्य बसों का मूल किराया ₹2.00 प्रति यात्री प्रति किलोमीटर तय किया गया है, जबकि न्यूनतम टिकट किराया ₹10 निर्धारित किया गया है।

स्कूल-कॉलेजों के आसपास 500 मीटर तक No-Tobacco Zone! शराब-गुटका समेत नशीले पदार्थों की बिक्री पर रोक

तय किया गया नया किराया

जारी अधिसूचना के अनुसार, विभिन्न श्रेणियों की बसों के किराए इस प्रकार होंगे-

  • सामान्य बसें: मूल किराया ₹2.00 प्रति किमी (न्यूनतम किराया ₹10)
  • रात्रि बस सेवा: सामान्य निर्धारित किराए से 10% अधिक
  • डीलक्स बस (नॉन ए.सी.): सामान्य किराए से 25% अधिक
  • स्लीपर बस: सामान्य किराए से 40% अधिक
  • डीलक्स बस (ए.सी.): सामान्य किराए से 50% अधिक
  • सुपर लग्जरी कोच (ए.सी.): सामान्य किराए से 75% अधिक

8th Pay Commission: अगली बैठक को लेकर आया बड़ा अपडेट, दिल्ली के बाद अब यहां होगी सैलरी बढ़ोतरी पर चर्चा

इन सेवाओं पर नहीं लगेगा अतिरिक्त शुल्क

  • डीलक्स, स्लीपर और लग्जरी बसों पर किसी भी प्रकार का अतिरिक्त नाइट चार्ज नहीं वसूला जाएगा।
  • एक्सप्रेस बस सेवाओं के लिए भी यात्रियों को कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं देना होगा।

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button