मनोरंजन

अथिया शेट्टी ने बेबी बेप किया फ्लॉन्ट , सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तस्वीरें

, pictures went viral on

नई दिल्ली। अथिया शेट्टी और केएल राहुल जल्द अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। कपल ने 23 जनवरी, 2023 में शादी की थी और अब शादी के दो साल बाद इनके घर नन्हा मेहमान आने वाला है। वहीं मैटरनिटी के दौरान भी आथिया शेट्टी का फैशन गेम टॉप पर है।

ये खबर भी पढ़ें : सौभाग्य और समृद्धि को आमंत्रित करने के लिए मुख्य द्वार के वास्तु टिप्स

आथिया शेट्टी ने शेयर की क्यूट तस्वीरें
पिछले साल नवंबर में एक्ट्रेस ने एक क्यूट से पोस्ट के जरिए प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी। हालांकि इसके बाद काफी समय तक वो सोशल मीडिया से दूर रहीं। फिर बीते दिनों एक क्रिकेट मैच के दौरान उन्हें अनुष्का शर्मा के साथ स्पॉट किया गया जहां उनका क्यूट सा बेबी बंप दिखाई दे रहा था। अब एक्ट्रेस ने पहली बार अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।

ये खबर भी पढ़ें : RRB भर्ती 2025: रेलवे ने 32,000 से अधिक पदों के लिए भर्ती शुरू की

फूलों से भरा नजर आया एक्ट्रेस का कमरा
इन फोटोज में आथिया ब्लैक कलर के टॉप और व्हाइट स्कर्ट में नजर आ रही हैं। तस्वीरें में उनका बेबी बंप साफ दिखाई दे रहा है। अथिया का ये लुक काफी क्लासी लग रहा है। अपने लुक को उन्होंने लॉन्ग गोल्डन ईयररिंग्स के साथ कंप्लीट किया है। इन तस्वीरों में अथिया ने एक सेल्फी भी शेयर की है। लाइट मेकअप और टाइट पोनी लुक में वो काफी ज्यादा प्यारी दिख रही हैं। एक तस्वीर में आथिया ने अपने बेबी बंप पर हाथ रखा हुआ है। वहीं एक अन्य तस्वीर में पूरा कमरा सूरजमुखी के फूलों और कैंडल्स से सजा नजर आ रहा है।

ये खबर भी पढ़ें : टाटा हैरियर ईवी का भारत मोबिलिटी एक्सपो 2025 में

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Athiya Shetty (@athiyashetty)

ये खबर भी पढ़ें : क्या है गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस के बीच केअंतर

कई सेलेब्स ने दी बधाई
अब आथिया के फैंस और चाहने वाले कमेंट्स में उन्हें दुआएं दे रहे हैं। एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने लिखा- सो क्यूट या अथ्थू। धानश्री वर्मा ने वाइट हार्ट इमोजी के साथ नजर वाला इमोजी बनाया। एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने दोनों को बधाई दी। वहीं नाना बनने जा रहे सुनील शेट्टी ने नजर का टीका बनाकर बेटी और होने वाले बच्चे पर प्यार लुटाया।

ये खबर भी पढ़ें : भारत की आजादी के नायक सुभाष चंद्र बोस के ये 10 नारे

Back to top button
📰 E-Paper