खेल

विराट कोहली के छुए पैर, अरुण जटेली स्टेडियम में लकी फैन ने लूटी महफिल

नई दिल्ली। टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के फैन दुनिया के हर कोने में बसे हुए हैं। भारत का हर बच्चा दिग्गज विराट कोहली से मिलने का सपने देखता है। कई बार फैंस स्टेडियम में कोहली से मिलने के लिए सिक्योरिटी को तोड़कर उनसे मिलते हैं।
ऐसा ही कुछ हाल ही में रणजी ट्रॉफी में दिल्ली बनाम रेलवे के मैच में देखने को मिला, जहां विराट को करीब से छूने का सपना एक फैन का पूरा हुआ। सोशल मीडिया पर उस फैन का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

ये खबर भी पढ़ें : भारत की आजादी के नायक सुभाष चंद्र बोस के ये 10 नारे

ये खबर भी पढ़ें : हीरो मोटोकॉर्प की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक हीरो स्प्लेंडर प्लस

दरअसल, दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में विराट कोहली रणजी ट्रॉफी मैच खेलने उतरे। साल 2012 के बाद पहली बार किंग कोहली रणजी में मैच खेल रहे हैं। दिल्ली की टीम ने मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। इस बीच एक फैन ने सिक्योरिटी तोड़ी और दौड़ता हुआ बीच मैदान में विराट कोहली के पैरों पर गिर पड़ा। विराट उसे उठाने की कोशिश कर रहे थे।

ये खबर भी पढ़ें : Onion For Weight Loss: वेट लॉस के लिए डाइट में इस तरह से करें प्याज को शामिल

इस बीच सपोर्ट स्टाफ मैदान पर पहुंचे और उसे वहां से पकड़कर ले गए। उस फैन को सुरक्षाकर्मियों से पिटाई पड़ी होगी, लेकिन उस फैन का कोहली से मिलने का सपना आखिरकार पूरा हो गया।

ये खबर भी पढ़ें : प्रयागराज में अदाणी परिवार की सास-बहू ने महा प्रसाद रसोई में की सेवा

Ranji Trophy 2025 के लिए दिल्ली की टीम
आयुष बडोनी (कप्तान), विराट कोहली, प्रणव राजवंशी, सनत सांगवान, अर्पित राणा, मयंक गुसाईं, शिवम शर्मा, सुमित माथुर, वंश बेदी, मनी ग्रेवाल, हर्ष त्यागी, सिद्धांत शर्मा, नवदीप सैनी, यश ढुल, गगन वत्स, जोंटी सिद्धू, हिम्मत सिंह, वैभव कांडपाल, राहुल गहलोत, जितेश सिंह।

ये खबर भी पढ़ें : Ranji Trophy में Rohit Sharma और Yashasvi Jaiswal की जोड़ी ने रचा इतिहास

Back to top button
📰 E-Paper