
बिग बॉस ओटीटी 3 के बाद रविवार 4 अगस्त को सुपरस्टार सिंगर 3 ग्रैंड फिनाले हुआ। इसमें केरल के अविर्भव एस और झारखंड के अथर्व बख्शी ने सुपरस्टार सिंगर 3 का खिताब अपने नाम किया। ट्रॉफी के साथ-साथ दोनों बच्चों को प्राइज मनी में लाखों रुपये भी मिले। अविर्भव और अथर्व को इनाम ने 10-10 लाख रुपये मिले हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इस सीजन में पहली बार दो विजेताओं की घोषणा की गई, जो सभी के लिए एक आश्चर्य की बात थी। अविर्भव और अथर्व बख्शी ग्रैंड फिनाले में अपने नाम सुनकर उत्साहित थे। अविर्भव एस और अथर्व बख्शी अपनी शानदार गायिकी से लगातार जजेज का दिल जीतते हुए आ रहे थे। इस दौरान सुपरजज नेहा कक्कड़ ने 12 साल के अथर्व बख्शी सिंगर अरिजीत सिंह से भी तुलना कर डाली।
अपनी क्यूटनेस और बेहतरीन गायकी के लिए मशहूर सात वर्षीय अविर्भव एस ने कहा कि वह इस शो को जीतकर बहुत खुश हैं। अविर्भव ने शो जीते के बाद एक बातचीत में कहा, ‘मेरे माता-पिता भी उतने ही एक्साइटेड हैं और मैं उनके चेहरों पर ये खुशी देख सकता हूं। इस तरह का शो जीतना वाकई में बहुत ही अच्छा एहसास है। मैं इस शो से जुड़ी हर चीज को मिस करूंगा। मुझे शो में अपने सभी दोस्तों के साथ समय बिताने में मजा आया। जज से लेकर कैप्टन तक हर कोई मेरा फेवरेट है।’

