
आयशा टाकिया ने करवाई प्लास्टिक सर्जरी , फैंस ने फोटो देखकर कहा- क्या कर लिया
नई दिल्ली। अभिनेत्री आयशा टाकिया को सलमान खान के साथ एक्शन थ्रिलर फिल्म वांटेड में देखा गया था। इसके बाद से उन्हें काफी ज्यादा पॉपुलैरिटी मिली। फिलहाल तो एक्ट्रेस कई सालों से सिल्वर स्क्रीन से दूर हैं लेकिन फिर भी वह आए दिन अपने लुक्स की वजह से सुर्खियों में रहती हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव हैं और कई तस्वीरे पोस्ट करती रहती हैं। उनके एक हालिया पोस्ट ने फैंस के बीच खलबली मचा दी है। इस फोटो में उन्हें पहचानना भी मुश्किल हो रहा है।
ये खबर भी पढ़ें : सोनाक्षी सिन्हा बेच रही हैं अपना घर, फैंस ने पूछा इतनी जल्दी क्यों बेच रही हो?
लेटेस्ट पोस्ट में अलग लुक में नजर आईं आयशा
आयशा टाकिया ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर पिंक टोन मेकअप के साथ एक फोटो शेयर की जिसमें वो नीली और गोल्डन कलर की साड़ी पहने नजर आ रही हैं। इसके साथ ही उनके बैंग्स काफी ज्यादा खूबसूरत लग रहे हैं। लेकिन उनके कई फैंस को एक्ट्रेस का चेहरा पहचान में नहीं आया और वो इस पर कमेंट करने लगे।
ये खबर भी पढ़ें : स्टील कारोबारी के पुत्र का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस
View this post on Instagram
यूजर्स ने किया कमेंट
एक यूजर ने लिखा, ‘आपने अपना चेहरा और नेचुरल ब्यूटी क्यों खराब कर ली? दूसरे ने कमेंट किया, ‘ऐसी क्यों हो गई तुम इतनी प्यार थी’। तीसरे ने कमेंट किया, ‘यह अपने आपको काइली जेनर समझती है’। एक अन्य ने कमेंट किया -‘क्या जरूरत थी इसकी’।
फैंस ने शेयर किया कि वो उन्हें ऑन स्क्रीन देखना कितना पसंद करते थे। एक यूजर ने लिखा, “मैंने अपने बचपन के दिनों में उन्हें देखा है, मैं उनसे प्यार करता था। दिल मांगे मोर और टार्जन मेरी पसंदीदा फिल्में हैं। एक अन्य ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “लेकिन बॉलीवुड की क्वीन थी तुम एक टाइम पर।” एक अन्य ने टिप्पणी की, “आप मेरे बचपन का क्रश थे।”
ये खबर भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ में भारत बंद का क्या रहा असर, जानने के लिए पढ़ें खबर