RADA
छत्तीसगढ़

बैकुंठपुर को शीघ्र ही मिलेगा 200 बिस्तरीय नवीन जिला चिकित्सालय भवन

00 अस्पताल भवन के निर्माण हेतु शेष 22 करोड़ 59 लाख रुपए की मिली स्वीकृति
रायपुर। राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक और बड़ी उपलब्धि सामने आई है। स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल के विशेष प्रयासों से वर्षों से अधूरा पड़ा कोरिया जिले के बैकुंठपुर का 200 बिस्तरीय जिला चिकित्सालय भवन अब शीघ्र ही पूरा होगा। राज्य शासन ने मुख्य बजट वर्ष 2025-26 में शामिल करते हुए अस्पताल भवन के शेष निर्माण कार्य हेतु 22 करोड़ 59 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान कर दी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वित्तीय वर्ष 2020-21 में जिला खनिज संस्थान न्यास (डी.एम.एफ.) मद से इस परियोजना के लिए 35 करोड़ रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई थी। इसके तहत छह किस्तों में सिर्फ 13 करोड़ रुपए ही निर्माण एजेंसी को जारी किए गए। इसी बीच कोरिया जिले के विभाजन और मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के गठन के कारण डी.एम.एफ. मद से राशि आवंटन नहीं हो सका और बजट के अभाव में निर्माण कार्य ठप हो गया।

स्वास्थ्य मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल ने इस संवेदनशील मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए शासन स्तर पर लगातार समीक्षा और समन्वय किया। उनके निर्देश पर छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉरपोरेशन लिमिटेड (सी.जी.एम.एस.सी.) द्वारा प्रस्ताव तैयार कर राज्य शासन को भेजा गया, जिसे स्वीकार करते हुए मुख्य बजट 2025-26 में शामिल किया गया।

अब 22 करोड़ 59 लाख रुपए की स्वीकृति मिलने के साथ ही 200 बिस्तरीय जिला चिकित्सालय भवन का निर्माण कार्य पुन: प्रारंभ होगा। इसके पूर्ण होने से कोरिया जिले सहित सीमावर्ती क्षेत्रों के हजारों नागरिकों को उन्नत स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी और गंभीर मरीजों को इलाज के लिए बड़े शहरों की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा।यह निर्णय राज्य में स्वास्थ्य अधोसंरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में एक निर्णायक कदम माना जा रहा है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका