
पुदीना हो या फिर धनिया, कई हफ्तों तक नहीं होगा खराब, जान लीजिए क्या है स्टोर करने का सही तरीका?
गर्मियों के मौसम में पुदीने और धनिए का खूब इस्तेमाल किया जाता है। पुदीने की पत्तियां और धनिए की पत्तियां खाने-पीने की कई चीजों के स्वाद को बढ़ाने का काम करती हैं। लेकिन अगर पुदीने की पत्तियों या फिर धनिए की पत्तियों को सही तरीके से स्टोर न किया जाए, तो ये बहुत जल्दी खराब हो जाती हैं। अगर आप चाहते हैं कि पुदीने की पत्तियां या फिर धनिए की पत्तियां कई हफ्तों तक खराब न हों, तो आपको इन्हें सही तरीके से स्टोर करना चाहिए। आइए जानते हैं कैसे…
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!कैसे स्टोर करें पुदीना-धनिया- सबसे पहले पुदीने या फिर धनिए के गुच्छे में से खराब या पीले पत्तों को हटा दीजिए। अब एक साफ कपड़े में पत्तों को फैलाइए और फिर धूप में सुखाने के लिए रख दीजिए। आपको 2-3 दिन तक पत्तों को धूप दिखानी है जिससे पत्ते अच्छे से सूख जाएं। अगर आप पत्तों को सुखाकर रखते हैं, तो पुदीने या फिर धनिए के पत्तों को लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सकता है।
काम आएंगी छोटी-छोटी टिप्स- मिक्सर में सूखे हुए पुदीने या फिर धनिए के पत्ते डालिए और इन्हें पीस लीजिए। पत्तों का बारीक पाउडर तैयार हो जाएगा। आपको पुदीने या फिर धनिए के पत्तों के पाउडर को किसी भी साफ और सूखे कांच के कंटेनर में भर देना है। अगर आपके पास कांच का कंटेनर नहीं है, तो आप प्लास्टिक के डिब्बे का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। आप पुदीने के पत्तों या फिर धनिए के पत्तों को स्टोर करने के लिए इस तरीके को फॉलो कर सकते हैं।
गौर करने वाली बात- क्या आप जानते हैं कि पुदीने या फिर धनिए की पत्तियों के साथ-साथ इनकी डंडियों का इस्तेमाल भी किया जा सकता है? डंडियों को फेंकने की जगह, धूप में सुखाकर पीस लीजिए। अब आप खाने-पीने की चीजों के स्वाद को बढ़ाने के लिए पुदीने या फिर धनिए की डंडियों के पाउडर को भी यूज कर सकते हैं। दही या फिर छाछ में भी इस तरह से पाउडर को मिक्स किया जा सकता है।

