RADA
छत्तीसगढ़
Trending

कांगेर वैली विद्यालय में वीर वंदन एवं सारांकन की मनोरम झांकियां

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बच्चों को दी शुभकामनाएं

रायपुर 22 दिसंबर 2024: रायपुर के डे बोर्डिंग विद्यालय कांगेर वैली अकादमी में वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया, जिसका थीम मानवीय मूल्यों पर रखा गया था। इस कार्यक्रम में छोटे बच्चों द्वारा वीरवंदन और बड़े बच्चों द्वारा सारांकन की रंगारंग प्रस्तुति दी गई। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। विधायक  अनुज शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। विद्यालय के संरक्षक स्वरूप चंद जैन और  रतन लाल जैन भी कार्यक्रम मे उपस्थित थे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षा विकास का मूल मंत्र है। बौध्दिक विकास के लिए शिक्षा जरूरी है। इस विद्यालय में प्राप्त होने वाले शिक्षा का लाभ उठाएं और अपने बच्चों के भविष्य का निर्माण करें। उन्होंने शिक्षा के अलावा अन्य क्षेत्रों में उपलब्धि हासिल करने वाले विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी। विद्यालय के संरक्षक स्वरूप चंद जैन ने कहा कि बच्चों ने वीरवंदन के माध्यम से हमारे गुमनाम नायकों के महत्व को जिस प्रकार से प्रतिपादित करने का कार्य किया है, निश्चित ही सराहनीय है। हमें भी इस पुनीत कार्य में अपनी भूमिका सुनिश्चित करना चाहिए।

वीरवंदन में मुख्य अतिथि श्रीमती शीतल शाश्वत वर्मा ने अपने उद्बोधन में विद्यालय की प्रशंसा करते हुए कहा कि बच्चों की चौमुखी विकास में कांगेर वैली परिवार निरंतर प्रयासरत रहा है। शिक्षा के बिना बच्चों का बौद्धिक विकास संभव नहीं है।
दसवीं के टीया बैस और कक्षा बारहवीं के वाणिज्य संकाय से रिद्धि अग्रवाल, विज्ञान संकाय से मोनिका जैन और मानविकी संकाय से शीतल जैन ने सर्वोत्तम अंक प्राप्त किए। इस अवसर पर उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।

श्रेष्ठ विद्यार्थी का पुरस्कार प्री-प्रायमरी से विवान कौशिक प्राइमरी से इसकीर्तन सिंह, स्टूडेंट ऑफ द ईयर समृद्धि रामपुरिया को मिला। खेलों में सर्वश्रेष्ठ टीम रूबी सदन को पेलेडीयन ट्राफी और श्रेष्ठ एकेडमिक जेम्स ऑफ जेम्स पुरस्कार भी रूबी सदन को मिला। सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने मानवीय मूल्यों को मुख्य आधार मानकर वीर वंदन और सारंकन रूप में अपनी प्रस्तुतियां दी जिसमें मानवीय मूल्यों की दर्शाया गया।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका