RADA
लाइफ स्टाइल

मखाने खाने के फायदे, रोजाना खाने से कई समस्याएं होंगी छूमंतर

नई दिल्ली। मखाना के पौधे कांटेदार और कमल के समान होते हैं। इसके पत्ते कमल के समान, गोलाकार होते हैं, जो ऊपर से हरे, लेकिन नीचे से लाल या बैंगनी रंग के होते हैं। इसके फल गोलाकार, कांटेदार और मुलायम (स्पंज वाले) होते हैं। इसके बीज मटर की तरह, या इससे कुछ बड़े होते हैं। फल संख्या में 8-20 तथा हल्के काले रंग के होते हैं। इसे कच्चा या भूनकर खाते हैं। बालू में भूनने से यह फूल जाते हैं, जिन्हें मखाना कहा जाता है। मखाना पौष्टिकता से भरपूर होता है, क्योंकि इसमें मैग्नीशियम, पोटैशियम, फाइबर, आयरन, जिंक आदि भरपूर मात्रा में पाया जाता है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ये खबर भी पढ़ें : इस त्योहार घर पर बनाये मुल्तानी मिट्टी फेस मास्क- Pratidin Rajdhani

मखाने को भून कर या फिर चूर्ण बनाकर भी प्रयोग में लाया जा सकता है। मखानों की तासीर ठंडी होती है, लेकिन इसका सेवन किसी भी मौसम में किया जा सकता है। मखाना पचाने में बेहद होता है। साथ ही ये कार्बोहाइड्रेट, फाइबर और प्रोटीन से भरपूर होते हैं। आयुर्वेद में मखाना के बहुत सारे गुणों का जिक्र मिलता है। जानते हैं इसके कुछ फायदे-

ये खबर भी पढ़ें : श्री केदारनाथ धाम पैदल यात्रा मार्ग हादसे की की हाेगी मजिस्ट्रियल जांच

गठिया के दर्द में भी लाभकारी
गठिया के कारण शरीर के जोड़ों, जैसे- पैर और हाथ आदि अंगों में बहुत दर्द होता है। इसमें मखाना के इस्तेमाल से आप लाभ पा सकते हैं। इसके लिए मखाना के पेड़ के पत्तों को पीसकर दर्द वाले जगह पर लगाएं। इससे आराम मिलता है।

ये खबर भी पढ़ें : देवरा: पार्ट 1 ट्रेलर रिलीज़ होते ही Fans पागल – Pratidin Rajdhani

ब्लड प्रेशर कंट्रोल करे
हाई ब्लड प्रेशर में मखाना काफी गुणकारी होता है, क्योंकि इसमें सोडियम की मात्रा कम और पोटैशियम की मात्रा ज्यादा पाई जाती है, जो हाई ब्लड प्रेशर को कम करता है।

ये खबर भी पढ़ें : मलाइका अरोड़ा के पिता ने घर की छत से कूद कर दी जान

वजन कम करने सहायक
मखाना में मौजूद एथेनॉल शरीर में फैट सेल्स को कंट्रोल करने में मददगार साबित होता है, जिससे वेट लॉस में मदद मिलती है।

ये खबर भी पढ़ें : हिंदू मंदिर जहां हर हिंदू को कम से कम एक बार जरूर जाना चाहिए – Pratidin Rajdhani

प्रोटीन का बढ़िया सोर्स मखाना
100 ग्राम मखाने में लगभग 10.71 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। इसके नियमित उपयोग से शरीर में प्रोटीन की जरूरी मात्रा की आपूर्ति के साथ ही उसकी कमी से होने वाली कई समस्याओं को भी दूर किया जा सकता है।

ये खबर भी पढ़ें : चाॅकलेट का लालच देकर तीन साल की मासूम बच्ची से रेप ,आराेपी अगिरफ्तार

एंटी-एजिंग फैक्टर
त्वचा से संबंधित समस्याओं में मखाने के उपयोग पर किए गए एक शोध में पता चला है कि मखाना एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। यह गुण त्वचा पर आने वाले एजिंग के प्रभाव जैसे झुर्रियों को दूर करने में मददगार साबित होता है।

ये खबर भी पढ़ें : सुभद्रा योजना के लिए आवेदन करने के चरण – Pratidin Rajdhani

मसूड़ों के लिए लाभकारी
मखाने में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-माइक्रोबियल गुण पाए जाते हैं। मखाने में पाए जाने वाले ये दोनों गुण मसूड़े संबंधित सूजन और बैक्टीरियल प्रभाव के कारण होने वाली दांतों की सड़न को रोकने में मददगार साबित होते हैं।

ये खबर भी पढ़ें : वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि आप अपने घर में रखेंगे ये 7 चित्र – Pratidin Rajdhani

 

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका