
भगवान परशुराम जयंती की पूर्व संध्या पर भजन एवं महाआरती का आयोजन
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रायपुर। भगवान परशुराम जी के प्राकट्योत्सव (जयंती) की पूर्व संध्या पर रायपुर में भजन संध्या एवं महाआरती का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 18 अप्रैल, शनिवार को शाम 6 बजे से आर्शीवाद भवन में आयोजित होगा।
कार्यक्रम का आयोजन कान्यकुब्ज सभा एवं शिक्षा मंडल द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है। सभा के अध्यक्ष श्री सुरेश मिश्रा एवं महासचिव श्री राजकुमार दीक्षित ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर भगवान परशुराम जी की विधिवत पूजा-अर्चना, महाआरती एवं भजन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि प्राकट्योत्सव के उपलक्ष्य में विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन करने वाले ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों का भी इस अवसर पर सम्मान किया जाएगा।
आयोजकों ने समाज के सभी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

