
Bhooth Bangla Collection Day 6: छठे दिन कैसा रहा ‘भूत बंगला’ का जलवा, देखें कमाई
अक्षय कुमार की भूत बंगला रिलीज के साथ जलवा दिखा रही है और लगातार कमाई भी कर रही हैं। प्रियदर्शन की मल्टी स्टारर फिल्म की छठे दिन की कमाई सामने आ गया है। बता दें कि इसका बजट 120 करोड़ है और इसने ग्लोबल लेवल पर 100 करोड़ क्लब में एंट्री मार ली है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!अक्षय कुमार की भूत बंगला का जलवा
अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला अपनी रिलीज के साथ बॉक्स ऑफिस पर जलवा दिखा रही है। फिल्म ने पेड प्रीव्यू शो में ठीकठाक कमाई की थी। वहीं, पहले ही दिन से इसका कलेक्शन शानदार हो रहा है।
sacnilk.com की मानें तो फिल्म भूत बंगला ने छठे दिन 4.85 करोड़ का बिजनेस किया है। ये आंकड़ा रात 10 बजे तक है। इसमें अभी और इजाफा होने की संभावना है। फिल्म के 11,158 शोज आयोजित किए जा रहे हैं।
भूत बंगला की वर्ल्डवाइड कमाई
फिल्म भूत बंगला इंडिया के वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर कमाई कर रही है। फिल्म ने ग्लौबल लेवल पर 129.87 करोड़ का कारोबार कर लिया है। फिल्म का इंडिया में नेट कलेक्शन 77.60 करोड़ और ग्रॉस कलेक्शन 92.34 करोड़ हो गया है। जल्दी ही ये आंकड़ा 100 करोड़ पहुंचने की उम्मीद हैं।
भूत बंगला का डे वाइज कलेक्शन
फिल्म भूत बंगला ने पेड़ प्रीव्यू शो से 3.75 करोड़ का कलेक्शन किया था। पहले दिन मूवी ने 12.25 करोड़ कमाए थे। दूसरे दिन इसने 19 करोड़ का बिजनेस किया था। तीसरे दिन इसकी कमाई 23 करोड़ रही। चौथे दिन इसने 6.75 करोड़, पांचवें दिन 8 करोड़ का कारोबार किया था।
2026 की तीसरी सबसे कमाऊ फिल्म भूत बंगला
आपको बता दें कि फिल्म भूत बंगला 2026 की तीसरी सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन गई हैं। पहले नंबर पर रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 (1810.09 करोड़), दूसरे पर सनी देओल की बॉर्डर 2 (464.50 करोड़) हैं। चौथे और पांचवें नंबर पर ओ रोमियो (92.86 करोड़ी) और मर्दानी 3 (78.82 करोड़) हैं।
कितना है भूत बंगला का बजट
डायरेक्टर प्रियदर्शन ने भूत बंगला 120 करोड़ के बजट में तैयार किया है। इसके प्रोड्यूसर अक्षय कुमार, एकता कपूर और शोभा कपूर है। फिल्म को बालाजी मोशन पिक्चर्स और केप ऑफ गुड फिल्म्स के बैनर तले बनाया है। मूवी में अक्षय के साथ परेश रावल, जिशु सेनगुप्ता, राजपाल यादव, तब्बू और वामिका गब्बी लीड रोल में है।

