
बार-बार ब्लड प्रेशर का अचानक लो हो जाना कितना खतरनाक? कैसे करें बचाव
कई लोगों का ब्लड प्रेशर अचानक बार-बार लो होने लगता है, जिसे सामान्य मानकर नजरअंदाज करना सही नहीं है. यह समस्या शरीर की क्षमता पर असर डाल सकती है और किसी अंदरूनी गड़बड़ी का संकेत भी हो सकती है. बीपी लो होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जैसे डिहाइड्रेशन, लंबे समय तक खाली पेट रहना, पोषण की कमी, ज्यादा गर्मी या कुछ दवाओं का प्रभाव. इसके अलावा हार्ट से जुड़ी समस्याएं, हॉर्मोनल असंतुलन या अचानक खड़े होने पर भी यह समस्या हो सकती है.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!खासकर बुजुर्ग, प्रेगनेंट महिलाएं, कमजोर इम्यूनिटी वाले लोग और वे लोग जो ज्यादा समय तक खड़े रहते हैं, उनमें इसका खतरा ज्यादा होता है. कई बार शरीर के अंदर जरूरी पोषक तत्वों की कमी, जैसे आयरन या विटामिन की कमी भी इसका कारण बन सकती है. लगातार थकान और खराब लाइफस्टाइल भी इस समस्या को बढ़ा सकती है. इसलिए इस समस्या को हल्के में लेना सही नहीं है. ऐसे में यह समझना जरूरी है कि बार-बार ब्लड प्रेशर लो होना कितना खतरनाक है और इससे बचाव के लिए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.

