मनोरंजन

भूमि पेडनेकर ने महिला-पुरुष के वेतन में अंतर पर की बात

नई दिल्ली। किसी भी फिल्म में जितना जरूरी हीरो होता है, उतना ही हीरोइन भी होती है। इसके बावजूद बॉलीवुड में हीरो के मुकाबले हीरोइनों को कम फीस दी जाती है। कई एक्ट्रेसेज खुले तौर पर जेंडर पे गैप को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर कर चुकी हैं। अब एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने भी इस मुद्दे पर बात की है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ये खबर भी पढ़ें : स्वस्थ खानपान से पाएं हाई बीपी से राहत!

भूमि पेडनेकर पिछले 8 सालों से इंडस्ट्री में काम कर रही हैं। उन्होंने कई हिट फिल्में भी दी हैं। हालांकि, बात जब फीस की आती है तब उन्हें हीरो से कम ही मिला है। एक हालिया इंटरव्यू में भूमि ने महिला-पुरुष के वेतन में अंतर की समस्या पर नाराजगी जाहिर की है।

ये खबर भी पढ़ें : आइये देखें कि दुनिया भर में वेलेंटाइन डै दिन कैसे मनाया जाता है

सैलरी गेप पर बोलीं भूमि पेडनेकर
बॉलीवुड बबल के साथ बातचीत में भूमि ने कहा कि वेतन में अंतर सिर्फ सिनेमा में ही नहीं, बल्कि हर सेक्टर में होता है। उन्होंने कहा, “ये सिर्फ सिनेमा की प्रॉब्लम नहीं है, हर सेक्टर की प्रॉब्लम है।

ये खबर भी पढ़ें : यामाहा RX100 जिसे 2025 के लिए किया रीबिल्ड

अगर आप CEO को भी देख लें चाहे किसी भी बड़े समूह में, अगर वह महिला है तो उनकी सैलरी कम ही होगी। अगर मैं सिर्फ सिनेमा की बात करूं तो हां इसमें बहुत बड़ा गेप है।”

ये खबर भी पढ़ें : बिलासपुर हाईकोर्ट ने अरपा नदी को लेकर जताई चिंता, सचिव से मांगा शपथ पत्र 

हीरो से कम फीस मिलने पर हुईं नाराज

जब सैलरी के अंतर पर बात होती है तो मेकर्स दावा करते हैं कि हीरो को इसलिए ज्यादा फीस मिलती है, क्योंकि वह बिजनेस लाते हैं। उनके चक्कर में फिल्में चलती हैं। इस बारे में भूमि ने कहा, “कई बार हम ये कहते हैं कि जो एक्टर ज्यादा बिजनेस लता है… वो बिल्कुल सही है। यहां पर सीनियॉरिटी की बात नहीं हो रही है।”

ये खबर भी पढ़ें : विटामिन बी12 के शाकाहारी स्रोत और बेहतर अवशोषण के लिए सुझाव

‘मेरे हसबैंड की बीवी’ की एक्ट्रेस ने आगे कहा, “मैं ऐसी जगहों पर रही हूं जहां मैंने मेल को-स्टार के बराबर ही काम किया है, फिर भी मुझे बहुत कम पैसे मिले हैं लेकिन मुझे लगता है कि जैसे-जैसे ऐसे निर्माता आ रहे हैं जो वास्तव में बराबरी में यकीन करते हैं, मैं इस अंतर को खत्म होते हुए देख सकती हूं।”

ये खबर भी पढ़ें : अपने घर में वास्तु दोष को दूर करने के लिए टिप्स

भूमि पेडनेकर का वर्क फ्रंट

इन दिनों भूमि रोम-कॉम फिल्म ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ में नजर आ रही हैं। मुदस्सर अजीज के निर्देशन में बनी फिल्म 21 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इसमें अर्जुन कपूर और रकुल प्रीत सिंह भी लीड रोल में हैं।

ये खबर भी पढ़ें : CG Big Breaking : छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव :  राज्य में 4 बजे तक 68.1% मतदान

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका