
नगर निगम जोन 5 की बड़ी कार्रवाई: गोल चौक, कुशालपुर और आमापारा के होटल-बार में मिली गंदगी, संचालकों पर लगा भारी जुर्माना
रायपुर – आज रायपुर नगर पालिक निगम के जोन 5 स्वास्थ्य विभाग में प्राप्त स्वच्छता से सम्बंधित जनशिकायत को तत्काल संज्ञान में लेते हुए नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा द्वारा दिए गए निर्देशानुसार नगर निगम जोन 5 जोन कमिश्नर खीरसागर नायक के मार्गनिर्देशन में नगर निगम जोन 5 स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा नगर निगम जोन 5 क्षेत्र के अंतर्गत गोल चौक क्षेत्र में थाली एक्सप्रेस होटल में 3000 रुपये, मधुशाला बार में 3000 रुपये, कुशालपुर चौक इन्डियन काफी हॉउस में 2000 रुपये आमापारा में फल ठेला संचालक से 1500 रुपये कुल 9500/ रुपये का जुर्माना जनशिकायत की वस्तुस्थिति की जानकारी लेने स्वच्छता व्यवस्था के किये गए औचक निरीक्षण के दौरान स्थल पर इन संस्थानों में गंदगी पायी गयी और प्राप्त जनशिकायत सही पायी गयी. इस पर नगर निगम जोन 5 स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा सम्बंधित व्यवसायियों को भविष्य के लिए कड़ी चेतावनी देते हुए करने पर इन पर कुल 9500 रूपये का जुर्माना किया गया.स्वच्छता व्यवस्था के औचक निरीक्षण के दौरान नगर निगम जोन 5 जोन स्वास्थ्य अधिकारी संदीप वर्मा, स्वच्छता निरीक्षक दिलीप साहू एवं प्रेम मानिकपुरी की स्थल पर उपस्थिति रही.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

