छत्तीसगढ़

विश्व पर्यावरण दिवस: कला केन्द्र प्रांगण में बिखरी हरियाली, जोन अध्यक्ष श्वेता विश्वकर्मा ने पौधा रोपकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

रायपुर – आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रायपुर नगर पालिक निगम के कला केंद्र परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें रायपुर नगर निगम जोन 7 जोन अध्यक्ष श्वेता विश्वकर्मा ने पर्यावरण संरक्षण हेतु वृक्षारोपण के महत्व पर विशेष बल देते हुए लगाये गए प्रत्येक पौधे की सुरक्षा एवं देखभाल हेतु सभी नगरवासियों से समाज हित में पर्यावरण सुरक्षा की दृष्टि से सक्रिय सहभागिता दर्ज करवाने की विनम्र अपील की.
इस अवसर पर प्रमुख रूप से तात्यापारा मण्डल महामंत्री प्रकाश यदु , मीडिया प्रभारी रोहित द्विवेदी, महामंत्री प्रशांत चंद्राकर सहित नगर निगम जोन 7 जोन कमिश्नर अरुण ध्रुव, कार्यपालन अभियंता सुशील मोडेस्टस , सहायक अभियंता कमलेश मिथलेश , उप अभियंता सुरेन्द्र श्रीवास, सुश्री रचना संघवी, श्रीमती प्रेरणा अग्रवाल और नगर निगम जोन 7 के सम्बंधित कर्मचारीगणों ने मिलकर कला केन्द्र प्रांगण में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधे रोपित करते हुए हरियाली बिखेरी.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका