
रायपुर l आयुक्त महोदय के आदेशानुसार अपर आयुक्त एंव उपायुक्त राजस्व के दिये निर्देशानुसार जोन आयुक्त जोन क्र. 03 के नेतृत्व में जोन के बकाया द्वारो पर कड़ी कार्यवाही की गई जिसमें वार्ड क्र. 29 में सुनील चावला का 2018 – 2019 से 2064095 एंव नवीन जोशी से वर्ष 2021-2022 कुल बकाया राशि 149620 वार्ड क्र. 30 शंकर नगर वार्ड किशोर शॉपिंग मॉल का वर्ष 2023 2024 से 229554 रुपये तथा विनोदकुमार आहुजा का वर्ष 2016-2017 से 203147 रुपये पर तालाबंदी की कार्यवाही की गई जिसमें नवीन जोशी के द्वारा 139620 रुपये एंव विनोदकुमार आहुजा के द्वारा 203147 रुपये का चेक मोके पर प्रदान किया गया बकाया द्वारा पर यह कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी उपरोक्त कार्यवाही में सहायक राजस्व अधिकारी प्रेमचंद दुबे मोहिब खान विनोंद साहू आशुतोष तिवारी इम्तियाज खान आदि उपस्थित रहे।
