मध्यप्रदेश

MP बोर्ड का बड़ा फैसला ! 10वीं-12वीं के पास और फेल दोनों छात्र दे सकेंगे ‘द्वितीय परीक्षा’, जानें कब होंगी शुरू

भोपाल:मध्य प्रदेश बोर्ड ने 10वीं-12वीं बोर्ड के छात्रों के लिए बड़ा बदलाव किया है। जिसमें पारंपरिक पूरक परीक्षा प्रणाली को खत्म कर दिया है। इसकी जगह पर बोर्ड ने हाईस्कूल और हायर सेकण्डरी के दोनों कक्षाओं के छात्रों के लिए दूसरी परीक्षा (द्वितीय परीक्षा) आयोजित करने का निर्णय लिया है। यह परीक्षा 7 मई 2026 से शुरू होगी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नई द्वितीय परीक्षा में:
जो छात्र किसी भी विषय में फेल हैं, वे परीक्षा दे सकते हैं।
जो छात्र पास हैं, वे भी अपने अंक सुधारने के लिए किसी भी विषय की परीक्षा दे सकते हैं।
फेल हुए विषयों की परीक्षा देना जरूरी है।
पास किए गए विषयों की परीक्षा देना छात्र की इच्छा पर निर्भर है।

इस परीक्षा के बाद अंकसूची (मार्कशीट) भी मुख्य परीक्षा की तरह जारी की जाएगी। मुख्य परीक्षा और द्वितीय परीक्षा में से जिस परीक्षा में बेहतर अंक होंगे, उसी के आधार पर अंतिम अंकसूची दी जाएगी। इससे पहले “पूरक परीक्षा” होती थी, जिसमें हाईस्कूल के केवल 2 विषयों और हायर सेकण्डरी के 1 विषय में फेल छात्र ही शामिल हो सकते थे। अब यह व्यवस्था खत्म कर दी गई है।

परीक्षा की तारीखें:
हायर सेकण्डरी द्वितीय परीक्षा: 7 मई 2026 से 25 मई 2026 तक
हाईस्कूल द्वितीय परीक्षा: 7 मई 2026 से 19 मई 2026 तक

द्वितीय परीक्षा में शामिल होने के लिए छात्रों को मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित होने के 7 दिनों के अंदर एम.पी. ऑनलाइन कियोस्क के माध्यम से आवेदन करना होगा और निर्धारित शुल्क जमा करना होगा। अधिक जानकारी के लिए माध्यमिक शिक्षा मण्डल की वेबसाइट www.mpbse.nic.in पर देखा जा सकता है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका