
Aaj Ka Rashifal :15 अप्रैल को प्रदोष व्रत, मेष से मीन तक 12 राशियों का कैसा रहेगा हाल
Aaj Ka Rashifal 15 April 2026: वैदिक पंचांग अनुसार, आज वैशाख कृष्ण पक्ष त्रयोदशी तिथि रात को 10 बजकर 31 मिनट तक रहेगी। वहीं उसके बाद चतुर्दशी तिथि शुरू हो जाएगा। वहीं आज कुब्जिका जयन्ती, विषु कानी, पहेला वैशाख, बुध प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि, भद्रा, पञ्चक, विडाल योग है। इसके साथ ही आज चंद्रमा कुंभ राशि में सुबह 9 बजकर 37 मिनट तक संचऱण करेंगे। उसके बाद मीन राशि में प्रवेश करेंगे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!साथ ही आज पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र दोपहल 3 बजकर 32 मिनट तक रहेगा। वहीं उसके बाद उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र शुरू हो जाएगा। ऐसे आज मिथुन राशि वालों को करियर में तरक्की के संकेत हैं। बॉस से प्रशंसा मिल सकती है। नई जिम्मेदारी मिल सकती है। वहीं आज कन्या राशि वालों को दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ने के योग हैं। साथ ही पार्टनर के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं। वहीं बिजनेस में लाभ के योग बन रहे हैं। जानें मेष, वृषभ, कर्क, सिंह, मिथुन, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि का आज का राशिफल…
मेष राशिफल (Aries Horoscope Today)
आज मन थोड़ा भावुक रह सकता है। क्योंकि चंद्रमा आपकी राशि से 12वें भाव पर संचऱण कर रहे हैं। साथ ही खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। ध्यान और मेडिटेशन से मानसिक शांति मिलेगी। कार्यक्षेत्र में सावधानी रखें।
वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope Today)
आपकी राशि से चंद्रमा 11वें भाव पर भ्रमण कर रहे हैं। इसलिए आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। दोस्तों और नेटवर्क से फायदा मिल सकता है। कोई पुरानी इच्छा पूरी हो सकती है।
मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope Today)
चंद्रमा का गोचर आपकी राशि से कर्म भाव पर हो रहा है। इसलिए करियर में तरक्की के संकेत हैं। बॉस से प्रशंसा मिल सकती है। नई जिम्मेदारी मिल सकती है।
कर्क राशिफल (Cancer Horoscope Today)
आज आपको भाग्य का साथ मिल सकता है। क्योंकि चंद्रमा आपकी राशि से नवम भाव पर संचऱण कर रहे हैं। इसलिए धार्मिक यात्रा या पूजा-पाठ में मन लगेगा। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहने के संकेत हैं।
सिंह राशिफल (Leo Horoscope Today)
चंद्रमा का गोचर आपकी राशि से अष्टम भाव पर हो रह है। इसलिए आज थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। अचानक खर्च या स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है।
कन्या राशिफल (Virgo Horoscope Today)
आपकी राशि से चंद्रमा का गोचर सप्तम भाव पर हो रहा है। इसलिए दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ने के योग हैं। साथ ही पार्टनर के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं। वहीं बिजनेस में लाभ के योग बन रहे हैं।
तुला राशिफल (Libra Horoscope Today)
आज आप पर काम का दबाव बढ़ सकता है। क्योंकि चंद्रमा आपकी राशि से छठे भाव पर संचऱण कर रहे हैं। इसलिए स्वास्थ्य का ध्यान रखें। ऑफिस में प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है।
वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)
चंद्रमा का गोचर आपकी राशि से पंचम भाव पर हो रहा है। इसलिए आज का दिन प्रेम जीवन के लिए दिन शानदार साबित हो सकता है। क्रिएटिव कामों में सफलता मिल सकती है। संतान से जुड़ी कोई खुशखबरी मिल सकती है।
धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)
आपकी राशि से चंद्रमा का गोचर चतुर्थ भाव पर हो रहा है। इसलिए घर-परिवार में सुख-शांति रहने के संकेत हैं। साथ ही आपको माता का सहयोग मिल सका है। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में लाभ होने की संभावना है।
मकर राशिफल (Capricorn Horoscope Today)
आज आपका कम्युनिकेशन स्किल मजबूत रहेगा। क्योंकि चंद्रमा आपकी गोचर कुंडली के तीसरे भाव पर भ्रमण कर रहे हैं। इसलिए छोटे-छोटे ट्रैवल हो सकते हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिल सकता है।
कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope Today)
चंद्रमा का संचऱण आपकी राशि से आज धन भाव पर हो रहा है। इसलिए आज धन लाभ के योग हैं। निवेश से फायदा मिल सकता है। वाणी में मधुरता बनाए रखें।
मीन राशिफल (Pisces Horoscope Today)
आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। क्योंकि चंद्रमा आपकी गोचर कुंडली के लग्न भाव पर संचरण कर रहे हैं। इसलिए व्यक्तित्व में आकर्षण आएगा। नए अवसर मिल सकते हैं।

