
BIG News : जेल में 15 कैदी मिले एचआईवी पॉजिटिव, मचा हड़कंप
हरिद्वार। हरिद्वार जिला कारागार में जेल में बंद कैदियों के स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान 15 कैदी एचआईवी पॉजिटिव पाए जाने से हड़कंप मचा हुआ है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!ये खबर भी पढ़ें : गर्मी से राहत, ठंडक का साथ – Symphony 27L Air Cooler – Pratidin Rajdhani
जिला कारागार में इन सभी कैदियों के लिए एक अलग से बैरक बनाया गया है। जहां पर सिर्फ एचआईवी पॉजिटिव कैदी ही रह रहे हैं। साथ ही उनका उपचार भी चल रहा है।
ये खबर भी पढ़ें : Raipur News, Chhattisgarh News, Epaper, Daily Hindi Morning Newspaper

वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज कुमार आर्य ने बताया कि 7 अप्रैल को हरिद्वार जिला कारागार में विश्व स्वास्थ्य दिवस के मौके पर स्वास्थ्य कैंप लगा था,
ये खबर भी पढ़ें : फेफड़ों को स्वस्थ रखने के लिए लाइफस्टाइल में लाएं बदलाव
जिला कारागार में बंद सभी कैदियों की जांच कराई गई, जिसमें सामने आया है कि 15 एचआईवी पॉजिटिव मरीज जिला कारागार में हैं, जिसके बाद इन सभी एचआईवी पॉजिटिव कैदियों को एक ही बैरक में रखा गया है और फिलहाल उनका उपचार चल रहा है।
उन्होंने बताया कि रिपोर्ट में पुष्टि होने के बाद उनका नियमित उपचार किया जा रहा है। वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज कुमार आर्य ने बताया कि इस समय हरिद्वार के जिला कारागार में 1,100 बंदी हैं। बता दें कि इससे पूर्व में जिला कारागार में एचआईवी पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं।
ये खबर भी पढ़ें : TVS Jupiter Vs Honda Activa : कौन है बेहतर ? – Pratidin Rajdhani

