
दंतेवाड़ा । त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिला पंचायत की सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी बड़ी संख्या में चुनाव जीतकर आए। वहीं बड़ी संख्या में जनपद पंचायत, ग्राम पंचायत, सरपंच, पंच हमारे कार्यकर्ता जीत के आए हैं। मोदी जी की गारंटी पर विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में सरकार ने जो काम किया उसका सीधा परिणाम है कि आज जनपद पंचायत, जिला पंचायत अध्यक्ष भी भाजपा समर्थित जनप्रतिनिधि चुनकर आए हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
मोदी को गारंटी और विष्णु के सुशासन का प्रभाव
वनमंत्री केदार कश्यप ने कहा कि बस्तर संभाग में भाजपा सरकार आने के बाद विकास की गति तेजी से बढ़ने लगी है। मोदी की गारंटियों को विष्णुदेव साय सरकार ने एक वर्ष में पूर्ण करने की उपलब्धि प्राप्त की है। जिसका परिणाम आज सबके सामने है। नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया। अब जिला पंचायत और जनपद पंचायतों में भी भाजपा समर्थित अध्यक्ष उपाध्यक्ष चुने गए हैं। इससे स्पष्ट है कि जनता का मोदी की गारंटी और विष्णु के सुशासन के प्रति विश्वास पक्का है।
पंचायत से पार्लियामेंट तक भाजपा ही भाजपा
वनमंत्री केदार कश्यप ने कहा कि हमने देवतुल्य कार्यकर्ताओ के साथ मिलकर एक विजन के साथ त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव में कार्य किया है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जी के मनसा अनुरूप पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक भाजपा की सरकार बनाने हम छत्तीसगढ़ वासी सफल रहे।
देवतुल्य कार्यकर्ताओं का आभार
वनमंत्री केदार कश्यप ने कहा कि हमारे ऊर्जावान कार्यकर्ताओं ने विधानसभा, लोकसभा,नगरीय निकाय चुनाव में जिस परिश्रम और योजना के साथ काम किया उसका परिणाम है कि आज छत्तीसगढ़ में पंचायत से लेकर विधानसभा तक भाजपा की सरकार है। जीत के पश्चात भाजपा कार्यकर्ता आगे कार्य में जुट गए हैं। हम जीत का जश्न मनाने में समय व्यर्थ नही कर रहे बल्कि आगे मोदी की गारंटी को पूरा करने के कार्य में जुट गए हैं। जन-जन को मोदी की गारंटी का लाभ मिले।

