RADA
उत्तराखण्ड
Trending

केदारनाथ विधानसभा उप चुनाव भाजपा भारी मतों से जीतेगी  : कोठारी

देहरादून । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने विश्वास जताया है कि केदारनाथ विधानसभा उप चुनाव भाजपा भारी बहुमत से जीत हासिल करेगी। रविवार को मीडिया से बातचीत के दौरान काेठारी ने कहा कि भाजपा इस चुनाव काे संजीदगी से लड़ रही है और जीत सुनिश्चित करने के लिए रणनीति तैयार कर रही है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


हालांकि केदारनाथ विधानसभा सीट के उपचुनाव की घोषणा अभी नहीं हुई है, लेकिन राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। भाजपा और कांग्रेस दाेनाें ही इस चुनाव काे चुनौतीपूर्ण मान रहे हैं।
हाल ही में हुए बद्रीनाथ और मंगलौर विधानसभा उपचुनावाें में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा था, जिससे पार्टी के के लिए केदारनाथ चुनाव एक महत्वपूर्ण अवसर बन गया है। काेठारी ने कहा कि मंगलौर विधानसभा सीट पर भाजपा का कभी प्रभुत्व नहीं रहा, लेकिन फिर भी पार्टी ने अच्छा प्रदर्शन किया। वहीं, बद्रीनाथ विधानसभ उपचुनाव में हार की समीक्षा की गई है और पिछली गलतियाें काे दाेहराने से बचा जाएगा।
उन्हाेंने यह भी कहा कि भाजपा केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव को लेकर एक मजबूत रणनीति तैयार कर रही है और भाजपा इस चुनाव में भारी बहुमत से जीत दर्ज करेगी।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका